Uncategorized

 बागली( देवास) वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन सेंटर चापडा पर उमड़ी भीड़

15 हजार का किया गया वैक्सीनेशन घंटों लाइन में खड़ा रह कर किया अपने नंबरों का इंतजार

बागली देवास से रवि पाटीदार की रिपोर्ट

बागली। सोमवार के दिन से प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान प्रारंभ किया गया है।
जिसके अंतर्गत बागली अनुभाग मे सोमवार के दिन बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया गया। इसी के चलते सोमवार के दिन बागली अनु विभाग के अंतर्गत लगभग 50 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए। जहां पर उत्साह के साथ वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन सेंटरो पर सुबह से ही वैक्सीनेशन के लिए हितग्राहियों की काफी भीड़ देखी गई , तो वही चापड़ा के वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह 7 बजे से ही हितग्राही पहुंचने लगे जहां पर बड़े पैमाने पर भीड़ देखी गई 18 प्लस एवं 45 प्लस के हितग्राहियों के साथ ही बड़ी संख्या में युवा चापड़ा वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने के लिए उत्साह के साथ पहुंचे वही हितग्राहियों को अपने नंबर का इंतजार लगभग 2 से 3 घंटे तक लाईन मे खडा रह कर करना पड़ा, तो वही बड़े पैमाने पर महिलाए भी पहली बार इतनी संख्या में कोरोना वैक्सीन टीके लगवाने के लिए महिलाएं भी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे जिन्हें भी घंटों लाइन में घंटो खड़ा रहकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई थी जिसके कारण सेंटर पर वैक्सीनेशन कराने आए हितग्राहियों को धूप में ही खड़ा रहना पड़ा तो वही पीने के पानी कि भी व्यवस्था नहीं थी। सोमवार के दिन चापड़ा वैक्सीनेशन सेंटर पर एएनएम बरखा लश्करी द्वारा 500 हितग्राहियों का वैक्सीनेशन किया गया। बागली एसडीएम अरविंद चौहान व जनपद सीईओ अमित कुमार व्यास द्वारा लगातार सभी वैक्सीनेशन सेंटरों का फॉलोअप करते हुए निरीक्षण किया गया। इसी के चलते चापड़ा वैक्सीनेशन सेंटर पर भी वह पहुंचे जहां की स्थिति की जानकारी ली अरविंद चौहान ने बताया कि बागली अनुविभा में बनाए गए 50 वैक्सिनेशन सेंटरो पर महाअभियान के तहत 15 हजार से अधिक हितग्राहियों का वैक्सीनेशन किया गया। अरविंद चौहान ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि बागली अनुविभाग में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाए इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सोमवार के दिन वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत से पहले वैक्सीनेशन सेंटर बागली, पुंजापुरा ,करनावद में माँँ सरस्वती का पूजन कर वैक्सीनेशन प्रारंभ किया गया इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि वह नगर के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close