मध्यप्रदेश

भिंड जिला कोंग्रेस , एवं नगर कोंग्रेस कमेटी के द्वारा संयुक्त तूप से स्व राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर नगर कांग्रेस कार्यालय भूता कोठी पर पुष्पांजलि अर्पित कर

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव- बघेल

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धा के सुमन अर्पितकिए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल ने उनके कार्यो को याद करते हुए कहा आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में विश्व में विख्यात राजीव गांधी हमारे देश के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हम सभी देशवासियों को 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण का बहुत ही बेहतरीन शानदार सपना दिखाया और उसको पूरा भी किया। राजीव गांधी जी ने अपने सपने को देश के धरातल पर मूर्तरूप देकर उतारने के लिए अपने प्रधानमंत्री के बहुत छोटे कार्यकाल में ही बहुत तेजी से युद्धस्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था जिसके चलते उन्होंने हम से राजीव गांधी जी को असमय बहुत ही जल्दी छीन लिया, उनका असमय यूं दुनिया से चले जाना कही ना कही देश के विकास में गतिरोधक भी बना।

वरिष्ठ नेता डॉ.राधेश्याम शर्मा ने कहा देश में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय है। देश की तरक्की और विकास, विज्ञान और तकनीक के बिना नहीं हो सकता। इसलिए उन्होंने घरों तक कंप्यूटर को पहुंचाया और देश को इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता ने कहा स्व राजीव गांधी ही एक ऐसे नेता थे जिन्होंने भारत को पश्चिम की तरह अति आधुनिक देश बनाने में एवं भारत को वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित करने में अपना शैक्षणिक अनुभव दिया पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जिन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में , श्रीमती इंदिरा जी ने भारत को विश्व के सामने किसी भी देश के सामने ना झुकने का स्वाभिमान दिया वही स्व राजीव गांधी जी ने विश्व पटल पर देश को आर्थिक , एवं नवसृजन करने वाले राष्ट्र के रूप में परिचित कराया। श्री भूता ने कहा कि जो व्यक्ति किसी भारत रत्न की कोख से जन्मा हो , जो भारत रत्न की गोद मे खेला हो उस व्यक्ति ने देश का नेतृत्व सम्हालते ही देश को नई तकनीक से लैस तो किया ही साथ ही देश को पूरे विश्व के सामने एक ऐसी ताकत के रूप में प्रस्तुत किया कि भविष्य में कोई भी देश भारत को आंख तक दिखाने की हिम्मत ना करे । कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र वर्मा और आभार जिला सचिव अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव,महेश जाटव,अरविंद सोनी ने भी अपने विचार रखें।

Related Articles

Back to top button
Close
Close