मध्यप्रदेश

देवरी कलां।क्षेत्र के विधायक जनपद अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि गण के साथ अधिकारीयो ने लोगो को वैक्सीन सेन्टरो का शुभारंभ कर लोगो को किया जागरूक

बैक्सीनेशन महाअभियान मै जिले मै देवरी रहा अब्बल

देवरी कलां से कमलेश खरे की रिपोर्ट

 

देवरी – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तीसरी लहर के पहले लोगो को सुरक्षित करने के लिये 21 जून से टीकाकरण का दूसरा चरण 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण कराने के लिये टीकारण_महाअभियान के तहत् देवरी ब्लाक मै जनपद पंचायत अंतर्गत 21 वैक्सीनेशन सेन्टर पथरिया दुबे , महाराजपुर कांसखेडा गौरझामर बिजोरा खामखेडा मढपिपरिया चिरचिटा सुखजू चीमाढाना बेलढाना डोगर सलैया छिंदली ईशुरपुर इमझिरा शालावारा भर्रई रामखेडा जमनापुर पराशिया कुसमी ककरी बेलखेडी मढखेरा मानेगांव तथा नगर मै नगरपालिका द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला देवरी तिलक वार्ड देवरी , शासकीय उच्च माध्यमिक शाला छीर ,अतिरिक्त कक्ष खिरका सुभाष वार्ड देवरी शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में स्थापित किए गये जिसमे टीकारण केन्द्र का शासकीय कन्या माध्यमिक शाला तिलक वार्ड मै क्षेत्रीय बिधायक हर्ष यादव ने शुभारंभ किया। वैक्सीन लगवाने वाले सभी व्यक्ति को फसलदार वृक्ष दिये, ताकि शुद्ध वातावरण बना रहे। नगरवासियों , क्षेत्रवासियों से निवेदन किया कि सभी वैक्सीन जरुर लगवाये। वैक्सीन’ ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।वही महाराजपुर वैक्सीनेशन सेंटर मै जनपद पंचायत अध्यक्षा कुमारी आंचल आठया व जनपद सीईओ देवेन्द्र कुमार जैन ने शुभारंभ किया गया व अध्यक्षा द्वारा ग्राम वासियो से निवेदन किया कि सभी पुरुष व महिलाये टीका जरूर लगवाये जिससे स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखे इस दौरान महाराजपुर पटवारी शिवशंकर लोधी, स्वास्थ्य विभाग डॉ योगेश व्यास सचिव धीरज सिंह ठाकुर रोजगार सचिव सुरेंद्र कतिया रहे वही ककरी बेलखेडी मै सरपंच बसंतरानी व सचिव महेन्द्र राजपूत सह सचिव अरबिन्द्र मिश्रा ने सेन्टर का शुभारंभ किया इस दौरान डॉ इन्द्रपाल लोधी सह सचिव देवेन्द्र सिंह राजपूत ए एन एम अल्का लाल आंगन वाडी कार्यकर्ता निधि रजक मेघा घोषी के साथ आशा कार्यकर्ता व सहयोगी उपस्थित रहे व ऐसे ही अन्य सेन्टरो पर और भी जनप्रतिनिधि गण व अधिकारी यो ने शुभारंभ किया गया वही कासखेडा पंचायत मै 120 लक्ष्य मै 86 टीका लगे जिसमे डॉक्टर विवेक साहू एएनएम सकुंतला राय शिक्षक द्रोपति आठ्या अंकित राठौर कमला राय व आगनवाडी कार्यकर्ता रजनी अरेले आदि रही वही उसी पंचायत मै छीर ग्राम के सेन्टर मै 150 लक्ष्य मै 186 टीका लगे मतलब कासखेडा मै भी अच्छा वैक्सीनेशन किया गया जिसमे स्टाफ नर्स दीक्षा राउत डाटा एंट्री आपरेटर पूनम एमपी डब्लू अजय गुप्ता सहयोगी रहे जानकारी से प्राप्त हुआ कि अपर कलेक्टर के सुबह कासखेडा सेन्टर निरीक्षण मै सचिव सहसचिव तथा पीसीओ पर कार्यवाही की गई जबकि लक्ष्य अच्छा रहा उसके बाद भी कार्यवाही प्रशन चिन्ह पैदा कर रहा है जब देवरी ब्लाक ने जिले मै अब्बल किया है फिर भी लक्ष्य पूरा करने के बाद कार्यवाही करना बडा ही प्रश्न चिन्ह पैदा कर रहा है

कोविड-19 वेक्सिनेशन महाअभियान देवरी ने मारी बाजी रहा जिले मै अब्बल

21 जून को कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी देवरी के आदेशानुसार देवरी के 21 वैक्सीनेशन केंद्रों में वैक्सीनेशन किया गया। यह अभियान 21 जून 2021 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू होकर 30 जून 2021 तक चलाया जा रहा है, जिसमें 18 प्लस, 45 प्लस एवं 60 प्लस आयु समूह के सभी महिला-पुरुषों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन होना है। वैक्सीनेशन निरीक्षण टीम में आरके जैन बी ई ओ देवरी, की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें टीम के नोडल अधिकारी अरुण कुमार दुबे बीएसी देवरी, दिनेश कुमार दीक्षित सीएसी, राहुल पलिया(अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, देवरी), भूपेंद्र मांडवे सीएसी एवं प्रमोद कुमार चौबे (बीएलओ) ने वैक्सीनेशन ना लेने वाले व्यक्तियों को वैक्सीन हेतु प्रेरित किया एवं वैक्सिंन के लाभ के विषय में बताया गया। वैक्सीन डोज लेने से देश, परिवार एवं स्वयं को कोविड-19 जैसी महा बीमारी से बचाया जा सकता है। देवरी में निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक वैक्सीनेशन कार्य शासकीय कन्या शाला छीर में 120 लक्ष्य था, जिसमें बढ़कर 185 टीका लगवाए गए, छिंदली में 120 से बढ़कर 150, महाराजपुर 120 से बढ़कर 125 पथरिया दुबे 140 से बढकर 151, मढ़पिपरिया 100 में से 100 शत-प्रतिशत, छिंदली में 120 से बढ़कर 156, चीमाढाना 100 में से 100 शत-प्रतिशत,इमझिरा में 120 से बढ़कर 156, जमुनापुर परासिया 80 से बढ़कर 89 वेक्सिनेशन कार्य किया गया। देवरी के लिए 2600 वैक्सीनेशन लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 2800 वैक्सीनेशन डोज लगाए गए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close