ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड- भाजपा और महंगाई में चोली-दामन का साथ है भारद्धाज

चार महीने में सिलेंडर के दाम दोसौ रुपये से अधिक बड़े

डॉ.अनिल भारद्धाज

पवन शर्मा की रिपोर्ट

भाजपा और महंगाई में चोली-दामन का साथ है भारद्धाज  चार महीने में सिलेंडर के दाम दोसौ रुपये से अधिक बड़े

बढ़ती हुई मंहगाई को कांग्रेस ने आड़े हाँथो लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.अनिल भारद्धाज  ने कहा कि सौ दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। जनता त्रस्त है लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पिछले15 दिन में सिलेंडर पर 25 -25 कर 50 रुपये बड़े क्या यही अच्छे दिन है कांग्रेस प्रवक्ता  भारद्धाज ने कहा कि केंद्र व राज्य में जब भी भाजपा की सरकार बनी है तब-तब महंगाई अपने चरम स्तर पर पहुंची है। यह कहीं न कहीं सरकार का गरीब विरोधी चरित्र है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे मंहगाई और भाजपा सरकार का चोली दामन का साथ है जब जब भाजपा सत्ता में आती हैं तब तब देश की जनता को मंहगाई की मार झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण एक ओर जनता आर्थिक तंगी व बेरोजगारी से जूझ रही है। वहीं, दूसरी तरफ महंगाई की मार से लोग बेहाल हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब की थाली से निवाला छीन रही है। महंगाई पर रोक लगाने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसका जवाब जनता आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में देगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close