मध्यप्रदेश
लॉकडाउन का डर खतम होते ही लापरवाह हुए लोग

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर में लॉकडाउन न लगाये जाने की खबर सुनते ही लोग लापरवाही वरतने लगे हैं। लोग शहर के चौक-चौराहो, चाय नाश्ते की दुकानों यहां तक की मुख्य बाजार में तक बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। सोसल डिस्टेंस का पालन तो जैसे भूल ही गए हैं। अगर इस समय लापरवाही पर कंट्रोल नहीं किया गया तो संक्रमण का खतरा और भी बढ़ सकता है। लोग भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। दुकानदार भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा अगर सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो गलती भारी पड़ सकती है।


