ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी को नगर निगम द्वारा तत्काल पूरा किया

जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी

मेडिकल कॉलेज में 23 अप्रैल शुक्रवार की रात को ऑक्सीजन की कमी की सूचना मिलने पर कोविड प्रभारी मंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा, विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य काश्यप व कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड के निर्देशानुसार निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, कर्मचारी व वाहनों के साथ तत्काल उपस्थित होकर मालवा ऑक्सीजन में 3 व महावीर ऑक्सीजन 2 लोडिंग वाहन व लेबरों लगाकर ऑक्सीजन सिलेण्डर भरवाकर मेडिकल कॉलेज पंहूचाये।

नगर निगम के आयुक्त महोदय श्री सोमनाथ झरिया ने 70 लेबर एवं पांच वाहन के साथ मौके पर पहुंच गए एवं ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए कर्मचारियों एवं वाहन के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था स्वयं उपस्थित रहकर एवं नगर निगम के उपायुक्त महोदय श्री विकास सोलंकी जी एवं सहायक यंत्री श्री श्याम कुमार सोनी जी भी तब तक काम करवाते रहे जब तक यह पता नहीं चल गया की आक्सीजन की कमी अब नहीं है इसी बीच ऑक्सीजन का टैंकर भी पहुंच गया आयुक्त महोदय एवं टीम ने अपने सामने ऑक्सीजन को खाली करवाया एवं व्यवस्था को बिगड़ने से रोका इस कार्य में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एवं नर्सो ने अपना सहयोग दिया। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक नगर निगम द्वारा यह व्यवस्था संपादित की जावेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री श्री ब्रजेश कुशवाह, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान, श्री पर्वत हाड़े आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close