मध्यप्रदेश

मेडिकल कॉलेज से 31 लोग डिस्चार्ज, 61 नए भर्ती, 11 पॉजिटिव की मौत

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

हमारे जिले में बेड को लेकर लगातार मशक्कत जारी है। मंगलवार को भी शहर के आईसीयू, एचडीयू और ऑक्सीजन के सभी बेड फुल रहे। मेडिकल कॉलेज की स्थिति ऐसी थी कि 31 लोगों को डिस्चार्ज किया लेकिन 61 नए लोग भर्ती भी हुए। इधर, काॅलेज में 11 पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई, इनमें 5 रतलाम जिले के थे। वहीं 1 झाबुआ, 3 उज्जैन और 2 धार जिले के थे।

शहर में बेड नहीं होने से लगातार लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आलम ऐसा है कि कई लोग खुद ही ऑक्सीजन की जुगाड़ कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में मंगलवार को 61 नए मरीजों को भर्ती किया गया। हॉस्पिटल में कुल बेड 550 हैं। इनमें आईसीयू के सभी 56, एचडीयू के सभी 172 और ऑक्सीजन के सभी 120 बेड फुल हैं। नॉन ऑक्सीजन बेड 202 हैं, इनमें से 113 बेड पर मरीज इलाज ले रहे हैं। कॉलेज में अभी कुल 461 मरीज भर्ती हैं। इनमें 289 पॉजिटिव हैं।

शहर के 227 लोगों ने काेरोना को हराया
मेडिकल कॉलेज से 31 लोग डिस्चार्ज हुए, वहीं होम आइसोलेशन के 172 लोगों को निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद सभी ने मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close