मैहर नगर पालिका सीएमओ द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत स्वच्छ प्रदेश अभियान ll

मैहर से अमित विश्वकर्मा की रिपोर्ट
आज मुख्य नगर पालिक अधिकारी द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 18 एवम 20 में भ्रमण किया गया उक्त वार्ड की सफाई से संबंधित समस्याओं का निवारण करते हुए वार्ड वासियों से अनुरोध किया गया की कचरा गाड़ी में ही कचरा डाले और कचरा यहां वहां ना फेंके इस इस अभियान से जुड़कर मैहर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें जिससे अपना मैहर शहर स्वच्छ व सुंदर दिखे वैसे भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने जब से कार्यभार संभाला है तब से नगर पालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में विशेष ध्यान दिया जा रहा है इस सफाई अभियान में मुख्य रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार महेश प्रसाद कुशवाहा , अखिलेश दीपक बढ़ोलिया ,, ओम शर्मा अनीश ,,,विमल चौरसिया ,,नीरज मिश्रा इन सभी कर्मचारियों का इस सफाई अभियान में विशेष योगदान रहा ।


