रतलाम।अमृत सागर तालाब के सौंदर्य करण के लिए एडवोकेट विकास सोनी ने दिया 8 दिन में कार्य शुरू करवाने हेतु जिला प्रशासन को नोटिस
कार्तिक अखाड़े ने कार्य जल्द शुरू नही किए जाने पर दी उच्च न्यायालय कार्यवाही की चेतावनी ।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
श ह र के प्राचीन अमृत सागर तालाब के सौन्दर्य करण के कार्य पर लगे 5 माह से अंकुश पर अब जनता को उम्मीद की नई किरण जग सकती है । कई वर्षो से विभिन्न संगठनों की ओर से किए गए प्रयास विफल हुए है किंतु अब कार्तिक अखाड़े द्वारा तालाब के सौंदर्य के लिए गए संकल्प को पूरा करने में लगा हुआ धर्म ध्वजा यात्रा पर अभी तक विराम नहीं लगा है । सत्यनारायण पहलवान ने बताया की प्राचीन धरोहर अमृत सागर तालाब का सौंदर्यकरण जब तक नही हो जाता तब तक धर्म ध्वजा यात्रा पर विराम नहीं लगाया जाएगा । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एलान के बाद भी जिला प्रशासन सीएम श्री चौहान की बात पर अमल होने में रुचि नही दिखा रहा है । कार्तिक अखाड़े ने अब कानूनी कार्यवाही के लिए एडवोकेट विकास सोनी के माध्यम से प्रदेश के राजस्व प्रमुख सचिव , ओर रतलाम कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम , एसडीएम अभिषेक गहलोत , तहसीलदार , नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झरिया तक को न्यायलय कार्यवाही के लिए नोटिस थमा दिया है । तालाब के किनारे बने श्री गणेश जी , शिव जी , हनुमान जी ,शनि देव जी और अन्य हिंदू धर्म के धार्मिक स्थल और समाधि बनी हुई है । जो को रतलाम की जनता की आस्था का केंद्र गई यह सेकडो लोग मंदिरों में दर्शन को आते है । शासन से हर साल जिला प्रशासन को 10 से 15 लाख रूपये तालाब के रख रखाव के लिए दिए जाते है किंतु अभी तक तालाब में जमी हुई जल कुंभी नही हटाई गई । अमृत सागर तालाब का जल मानव स्वास्थ पर बहुत ही हानिकारक साबित होता नजर आ रहा है । ।
अब देखते है की क्या जिला प्रशासन कार्तिक अखाड़े की ओर से दिए गए नोटिस पर कार्यवाही करेगा या अदालती कार्यवाही की प्रतीक्षा करेगा



