Uncategorized

रतलाम।प्याज और लहसुन की नीलामी प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तक होगी

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया गया है कि जिला प्रशासन द्वारा 19 जून को दिए गए निर्देशानुसार प्याज और लहसुन की नीलामी प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तक नियमित रुप से करने की व्यवस्था लागू की गई है।

सचिव कृषि उपज मण्डी समिति ने बताया कि प्याज की नीलामी प्रतिदिन करने के लिए कृषक को पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा लेकिन लहसुन की नीलामी करने हेतु कृषकों को पंजीयन करवाना अनिवार्य नहीं होगा।

उक्त व्यवस्था सिर्फ रतलाम जिले के कृषकों के लिए ही अपनी कृषि उपज प्याज एवं लहसुन विक्रय हेतु की गई है। अन्य जिले के कृषकों के लिए नहीं है। कृषक मोबाइल नम्बर 8982739812, 9340421949 पर प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक काल के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close