ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
जैन समाज व जैनमिलन ने अनूप मंडल की गतिविधियों के विरोध में ज्ञापन दिए
By Rohit Kumar Ojha
शाढ़ौरा से देवेश ओझा की रिपोर्ट
जैन समाज व जैनमिलन ने अनूप मंडल की गतिविधियों के विरोध में ज्ञापन दिए
शाढ़ौरा। स्थानीय जैन समाज एवं जैनमिलन शाखा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज गुरूवार को तहसील कार्यालय में पहुंच कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित दो अलग अलग ज्ञापन तहसीलदार विनीत गोयल को सौंपे गए हैं। जिनमें मांग की गई है कि अनूप मंडल की धर्म एवं समाज विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाई जाये साथ ही उसके कृत्यों की सी.बी.आई.से जांच कराई जा कर सख्त कार्यवाही की जाए।ज्ञातव्य है कि अनोप मंडल द्वारा यह प्रचारित किया जाता रहा है कि विश्व एवं भारत में बनिया, जैन साधु और जैनों के भगवान काला जादू करके अकाल लाते हैं, बाढ़ लाते हैं, बीमारी फैलाते हैं, स्वाइन फ्लू, एड्स,मलेरिया लकवा व टाइफाइड आदि की उत्पत्ति इन्होंने ही की है। अब उनका दावा है कि कोरोना विषाणु जैसी वैश्विक महामारी भी इनके द्वारा लाई गई है। बनिया (जैन) के कारण ही भूकंप आते हैं, इनके कारण ही बाढ़ आती है और इनके कारण ही आतंकवादी हमले होते हैं, ग्लोबल वार्मिंग के पीछे भी इन्हीं का हाथ है। यद्यपि इसकी कल्पना करना भी अटपटी बात है, पर अनोप मंडल लगातार ऐसा दुष्प्रचार करके गाँव- गाँव में लोगों को जैन बनियों के विरुद्ध विद्रोह व हिंसा को उकसाने का कार्य कर रहा है।ज्ञापन में कहा गया है कि। जैन मुनिगण व साध्वियाँ सदैव पैदल विहार करते हैं और पिछले करीब 10 वर्षों में गुजरात, राजस्थान व महाराष्ट्र आदि राज्यों में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 150 से अधिक जैन साधु- साध्वियों की मृत्यु हुई है। इन दुर्घटनाओं में अनोप मंडल का हाथ होने से इनकार नहीं किया सकता है अतः इसकी सीबीआई से उच्च स्तरीय जाँच करवाई जाए ताकि सच्चाई दुनिया के सामने लाई जा सके।एवं इस संगठन व इसकी इस तरह की गतिविधियों पर पूरे देश मे रोक लगाई जाये। ज्ञापन देने वालों में जैन समाज उपस्थित रहा




