ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां (सागर) । गांव के व्यक्तियों के द्बारा राशि एकत्रित कर जन सहयोग से बनाई सड़क।

लोगों को बरसात के दिनों में दलदल में से निकल कर जाना पड़ता था।

कमलेश खरें की रिपोर्ट

देवरी कलां (सागर) – सरकार गांव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पहुंच मार्गों के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है । यहां तक की निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मूलभूत सुविधाओं और सड़कों के निर्माण के लिए हर साल करोड़ों रुपए का फंड मुहैया कराती है। लेकिन इतनी बड़ी राशि देने के बाद भी आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां सड़के नहीं है और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोगों को बरसात में दलदल में से आना जाना पड़ता है बीमार होने पर मरीज को खटिया पर लेकर जाना पड़ता है। ऐसा ही एक गांव है कांसखेड़ा। जो जनप्रतिनिधियों सरकार और अधिकारियों की उपेक्षा के कारण विकास की किरणों से अछूता रह गया है। यहां देवरी के प्रथम विधायक बाला प्रसाद मिश्र जन्मे और उन्होंने राजनीति की शुरुवात की इसके अलावा जनसंघ में श्री मिश्रा के प्रतिद्वंदी रहे भुजबल लोधी भी यहां के काश्तकार रहे हैं। इसके अलावा आजादी के बाद सैकड़ों नेताओं को इस गांव ने राजनीति करना सिखाया लेकिन बदले में इन नेताओं ने इस गांव की तरक्की और खुशहाली के लिए कुछ भी नहीं किया। हालात यह है कि यहां के बाशिंदे नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ताजा मामला देवरी नगर से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कांसखेड़ा के वार्ड क्रमांक 4 का है जो नेशनल हाईवे 44 से जुड़ता है वहां की सड़क आजादी के बाद अब तक नहीं बन पाई। यहां के लोगों ने किसानों ने करीब पिछले 10 साल से लगातार सड़क निर्माण की मांग क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव जनपद उपाध्यक्ष सरपंच एवं मंत्री गोपाल भार्गव से कई बार की है लेकिन इन जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क के निर्माण के लिए कभी भी कोई भी प्रयास नहीं किए जिससे परेशान यहां के करीब 40 किसानों ने मिलकर एक बैठक आयोजित की और चंदा एकत्रित कर जनभागीदारी से पौने दो किलोमीटर की सड़क बनाकर एक मिसाल कायम कर दी। यह सड़क यहां के किसानों और यहां रहने वाले लोगों के लिए अब वरदान साबित होने लगी है। क्योंकि यहां के लोगों को आवागमन करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। जिससे किसान अपना अनाज बेचने में परेशानी उठाते थे लेकिन अब सड़क बन जाने से यहां के किसान और वार्ड के लोग खुश हैं लेकिन वह सरकार और जनप्रतिनिधियों को कोसने में पीछे नहीं रहते यहां के किसान धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक हर्ष यादव से कई बार मांग की सरपंच से मांग की और मंत्री गोपाल भार्गव से मांग की कई ज्ञापन सौंपा लेकिन सड़क नहीं बनाई गई विधायक तो जब गांव में चुनाव के समय आये तो यह आश्वासन भी दिया था कि चुनाव जीतने के बाद हम लोग सबसे पहले सड़क का निर्माण कराएंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह यह मांग भूल गए ।इसी तरह अजय पटेल ने बताया कि हम लोगो ने मिलकर चंदा एकत्रित कर जनभागीदारी से सड़क का निर्माण कराया है और अब यहां के लोगों को आने जाने में राहत मिलने लगी है। ग्राम के किसान अनंतराम ने बताया कि यहां जब लोग बीमार हो जाते थे तो लोगो को खटिया पर रखकर अस्पताल के लिए ले जाना पड़ता था खराब सड़क होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते थे जिससे इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा था, इसलिए हम लोगों ने चंदा करके सड़क का निर्माण कराया है। उमेश लोधी ने बताया कि सब किसानों ने मिलकर चंदा करके सड़क का निर्माण कराया है और अब कीचड़ से मुक्ति मिली है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण के लिए कोई भी मदद नहीं की। वही किसान संजय ब्रजपुरिया ने कहा की कांसखेड़ा गांव की सड़क के लिए आजादी के 74 साल बाद भी कांसखेड़ा के वार्ड क्रमांक 4 में सड़क का निर्माण नहीं कराया यहां लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था कई बार हमने ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण के लिए प्रयास किया जबकि क्षेत्र में सबसे अधिक नेताओं की जमीने इसी क्षेत्र में है लेकिन कोई भी मदद नहीं मिली तब हम लोगों ने मिलकर एक बैठक कर तय किया कि सरकार से कोई मदद की आशा नहीं दिख रही है और बरसात के पहले आवागमन बनाने के लिए बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए सभी ने जनसहयोग से राशि एकत्रित कर करीब पौने 2 किलोमीटर की सड़क बनाई जिसमें एक लाख सत्तर हजार के लगभग खर्च किया जा चुका है। इनका कहना है मैंने पूर्व में वर्ष 2013 से 18 के कार्यकाल में पुराने बाईपास से कांसखेडा होते हुए डमरा खमरा हो सड़क मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना मैं जोड़ने के लिए प्रस्तावित किया था लेकिन दुर्भाग्य की बात क्या है क्या मार्ग धूलतरा गांव से बना है आज भी स्थिति यह है कि मैंने पत्राचार के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास के मंत्री को पत्र लिखा है क्योंकि इस सड़क से लोगों को सबसे ज्यादा आना जाना रहता है मेरा भी आग्रह प्रयास रहेगा।हर्ष यादव विधायक एवं पूर्व मंत्री देवरी विधानसभा क्षेत्र।

Related Articles

Back to top button
Close
Close