मध्यप्रदेश

रतलाम डीएम कुमार पुरषोत्तम (आईएएस) की आईटी टीम , लगातर सजग कोविड ई-पास में ज़ीरो पेंडेन्सी

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

जिले में कोरोना संक्रमण पर मजबूती से लगाम लगाने के लिए, रतलाम डीएम कुमार पुरषोत्तम (आईएएस) द्वारा शहर में बे वजह घूमने पर रोक लगाने के उद्देश्य से ई-पास की व्यस्था की गई है ईपास बनाने की प्रक्रिया में आवेदन करने के बाद डीएम द्वारा नियुक्त आईटी टीम द्वारा ईपास की जाँच कर आवेदन का निराकरण किया जाता है,कोविड ई-पास नोडल अधिकारी अंकित बघेल ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों में कोविडई-पास के लिए कुल 13335 आवेदन ऑनलाइन रजिस्टर्ड हुए| आज शाम तक समस्त आवेदनों का निराकरण किया जा चूका है , जिनमे से जांच के उपरांत 1808 कोविड ई-पास जारी किये गए , और 11527
आवेदन निरस्त किये गए |

Related Articles

Back to top button
Close
Close