रतलाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती वरती नतीजा थाने में नहीं बची वाहन रखने की जगह
कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए बुधवार को भी पुलिस की सख्ती जारी रही।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
सैलाना बस स्टैंड, कस्तूरबा नगर तिराहा, अलकापुरी चौराहा, बाजना बस स्टैंड, सालाखेड़ी फोरलेन, बाजना फोरलेन सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान आने-जाने वालों से पूछताछ करते रहे। इसमें भी सर्वाधिक सख्ती कस्तूरबा नगर तिराहा और सैलाना बस स्टैंड पर देखने को मिला, जहां जवान पूरी मुस्तैदी से सभी से आवाजाही का कारण पूछ रहे थे।
कोर्ट की छुट्टी, 15 जून बाद ही मिल पाएंगे वाहन
ये कोई वाहन स्टैंड नहीं, बल्कि दो बत्ती थाना परिसर है। दरअसल कोर्ट की 15 जून तक छुट्टी है। ऐसे में संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के नियमों को तोड़कर घूमते पकड़े जाने वाले वाहनों को पुलिस जब्त तो रोजाना कर रही है लेकिन वे छूट नहीं पा रहे। दो बत्ती, माणकचौक, औद्योगिक, दीनदयाल थानों में ऐसे ही करीब 240 टू व्हीलर खड़े हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा दो बत्ती थाने में खड़े 85 से ज्यादा दो पहिया वाहन हैं।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया गाड़ियों के प्रकरण बनाकर न्यायालय पेश किए जाएंगे। वहीं से छुटेंगे। | ये कोई वाहन स्टैंड नहीं, बल्कि दो बत्ती थाना परिसर है। दरअसल कोर्ट की 15 जून तक छुट्टी है। ऐसे में संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के नियमों को तोड़कर घूमते पकड़े जाने वाले वाहनों को पुलिस जब्त तो रोजाना कर रही है लेकिन वे छूट नहीं पा रहे। दो बत्ती, माणकचौक, औद्योगिक, दीनदयाल थानों में ऐसे ही करीब 240 टू व्हीलर खड़े हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा दो बत्ती थाने में खड़े 85 से ज्यादा दो पहिया वाहन हैं। एसपी गौरव तिवारी ने बताया गाड़ियों के प्रकरण बनाकर न्यायालय पेश किए जाएंगे। वहीं से छुटेंगे।


