मध्यप्रदेश

रतलाम/ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर,सैलाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक गहलोत ने दी, दो एम्बुलेंस की सौगात।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

पंचायती राज के जनक, संचार क्रांति के प्रणेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनो ने गाँधी को याद करते हुए विधायक निवास पर सादगीपूर्ण कार्यक्रम में विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने उनके चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र में मरीजों को चिकित्सा सहायता एवं उन्हें अन्यंत्र स्वास्थ्य सुविधा हेतु क्षेत्र में सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र बाजना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी के लिए एक-एक एम्बुलेंस वाहन क्रय करने हेतु लगभग 22,55,500 लाख की राशी आवंटित किये जाने की घोषणा करते हुए स्वीक्रति पत्र कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किया । ये राशि गहलोत ने विधायक निधि से स्वीकृत की है।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार , जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र सिंह राठौर , नप उपाध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, विमल मांडोत, कृष्णा राठौर, सुभाष कसेरा, राकेश बोराणा सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close