रतलाम-पेयजल संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर निगम के सहायक यंत्री आचार्य निलंबित|

ताजा ख़बरें मध्यप्रदेश
नगर निगम के सहायक यंत्री सत्यप्रकाश आचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम पेयजल संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर निगम के सहायक यंत्री आचार्य निलंबित

शहर में पेयजल संबंधी शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा नगर निगम के सहायक यंत्री सत्यप्रकाश आचार्य को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन पश्चात आचार्य को जुलवानिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर अटैच किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा विगत दिनों शहर की पेयजल समस्या निराकरण के संबंध में बैठक ली जाकर निर्देशित किया गया था। कार्यप्रणाली में सुधार के लिए ताकीद की गई थी परंतु उसके बाद भी शिकायतें निरंतर प्राप्त होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।