वृद्धाश्रम के वृद्धों कि इम्‍युनिटी बढाने और सब्जी को 100 प्रतिशत संक्रमण मुक्‍त बनाने के लिये युवा आये

ताजा ख़बरें ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश शिक्षा

दिनांक 22-4-,21
जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी
-रतलाम में तेजी से फैलते कोरोना के संक्रमण कि रोकथाम के लिये सरकार के साथ समाज सेवी निरंतर सहयोग कर रहे है वर्तमान में रतलाम में सेव, साडी, सोना के साथ साथ अब समाजसेवा में भी अग्रणी स्‍थान पर है निरंतर समाजसेवी दान कर रहे है ।

इसी क्रम में आज ग्राम पलसोडा के समाजसेवी भरत व्‍यास के द्वारा लक्‍क्‍ड पीठा स्थित अन्‍न क्षेत्र व बिरियाखेडी वृद्वाश्रम में निवासरत वृद्वों के लिये आयुर्वेदिक इम्‍युनिटी बुस्‍टर व आश्रम में उपयोग में आने वाली सब्‍जी को क्लिन करने वाला क्लिन ऑन भेंट किया गया । इस अवसर म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, युवा समाजसेवी रक्‍त मित्र कचरू राठौड, परामर्शदाता राजेश सोंलकी, समाजसेवी इंद्रजीत व्‍यास, श्‍यामलाल व्‍यास, आदि उपस्थित रहे।