कैलारस(मुरैना)-कृष्ण कुमार मुद्गगल तहसील कैलारस पटवारी संघ के अध्यक्ष बने|
गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
कृष्ण कुमार मुद्गगल तहसील कैलारस पटवारी संघ के अध्यक्ष बने
तहसील कैलारस पटवारी संघ के अध्यक्ष के पद पर पूर्व से भारत सिंह राजपूत नियुक्त थे किंतु संघ के कार्यक्रमों में लगातार निष्क्रियता के कारण पटवारी संघ कैलारस द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर उन्हें इस पद के अयोग्य घोषित कर पद से पृथक कर दिया तथा एक निर्वाचन समिति का गठन 30 जुलाई 2021 को किया गया उस निर्वाचन समिति मैं अजय चौबे, रविदास आदिवासी, अजय पाल गुर्जर ,सतीश धाकड़, उपेंद्र करेरिया को नियुक्त किया गया। तत्पश्चात तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें सर्वप्रथम पटवारी अखिलेश धाकड़ ने कृष्ण कुमार मुदगल का अध्यक्ष हेतु प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन पटवारी सुरेंद्र मीणा,विवेक जादौन, दीपक त्यागी, आदि ने किया तहसील के अध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नाम आने के कारण कृष्ण कुमार मुदगल को निर्विरोध निर्वाचन समिति द्वारा पटवारी संघ कैलारस का अध्यक्ष घोषित किया गया नवीन अध्यक्ष नियुक्त होने पर मुदगल को बधाई देने वालों में-अजय चौबे, नरेंद्र टुडलेकर, राहुल शिवहरे, सतीश धाकड़ ,अनीता गर्ग, संजय धाकड़, उपेंद्र करेसिया ,सुरेंद्र मीणा, मनीष शर्मा, दीपक त्यागी, दुर्गेश शर्मा ,नवीन जादौन, ओम प्रकाश बरैया ,देश दीपक सिंह, रिंकू कुशवाह, सुरेंद्र शर्मा ,आदि सभी पटवारियों ने मुदगल का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं हर्ष व्यक्त किया है तथा संगठन द्वारा मुदगल से संघ की नीति एवं रीति के अनुसार कार्य करने की अपेक्षा की है।


