मध्यप्रदेश

सदर बाजार थाना क्षेत्र में देर रात हुई पत्थरबाजी,कई घायल मौके पर पहुँची पुलिस ने किया आंतरिक बल प्रयोग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुचे,स्थिति पर काबू पाया

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में की हरिजन कॉलोनी में दो पक्षों में देर रात जमकर पथराव हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए , सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। बतादें की पत्थरबाजी में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए,
वही पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए, जिसके बाद पुलिस को लॉ एंड ऑर्डर पर नियंत्रण रखने के लिए आनन-फानन में कई थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुलाना पड़ा। वही
कुछ ही समय में क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया, थाना क्षेत्र सदर बाजार की हरिजन कॉलोनी में इस दौरान घटनास्थल पर एसपी ,सीएसपी सहित कई थानों बल मौके पर पहुचा। जहा पुलिस ने आंशिक बल प्रयोग कर पूरी स्थिति पर काबू पा लिया।सूत्रों ने बताया के 1 दिन पहले दो पक्षों में विवाद था, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही में हीलाहवेली दिखाते हुए आंशिक धाराओं में मामला दर्ज किया था, वहीं पूरे अपराध का अल्पीकरण करते हुए कार्यवाही को बहुत हल्का कर दिया था,जिसके बाद आरोपी को छोड़ दिया, वही पुलिस अभिरक्षा से छूटने के बाद आरोपी ने अपने कई समर्थकों के साथ दूसरे पक्ष पर जमकर पत्थरबाजी की जिसके बाद दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी ,कुछ ही समय में घटनास्थल के हालात नाजुक हो गए व आनन-फानन में कई थानों की पुलिस बल को घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा ।
वही इस पूरी घटना पर एएसपी प्रशांत चौबे कहते हैं, कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई है व आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close