ताजा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

सांसद के पुर्वजों ने काटी जिंदगी उस गांव में नहीं पहुंचा विकास

ग्रामीणों ने श्रमदान कर खुद बनाई सड़क

प्रवीण चन्द्रवंशी, अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र.. जहां से कई नेता चुनाव जीतकर दिल्ली तक पहुंचे. शहडोल संसदीय क्षेत्र की वर्तमान सांसद भी वहीं से हैं, लेकिन क्षेत्र में विकास के आइने में अभी भी कई गांवों की तस्वीरें धुंधली हैं. ग्रामीणों को खुद अब सामने आना पड़ रहा है. ताजा मामला ग्राम पंचायत कोयलारी के सिवनी गांव का है, जहां आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है. पदाधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक लगातार गुहार लगाने के बाद जब गांव में सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने अपने प्रयास से सड़क निर्माण करने की ठान ली और श्रमदान कर सड़क दी.सिवनी गांव में आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी आज तक सड़क नहीं बनी. गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क नहीं होने से गांव तक एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती. परेशान ग्रामीणों ने जिले के अधिकारियों से लेकर, क्षेत्रीय विधायक, सांसद, सीएम तक सड़क बनवाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन उन्हें सड़क की सौगात नहीं मिली. जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने खुद गैती-फावड़ा लेकर श्रमदान कर सड़क बना दी.सिवनी आदिवासी बाहुल्य गांव है. इस गांव में 80 प्रतिशत आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं. 1 हजार आबादी वाले इस गांव में सड़क के अलावा कई समस्याएं हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि ग्राम पंचायत कोयलारी से कुछ दूरी पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह का निवास है. पास के पंचायत में निवास करने के बावजूद भी सिवनी गांव में आज दिनांक तक शासन की बिकास नहीं मिली और बिकास क सौ दूर चली गयी जिससे ग्रामीणो द्गारा आने जाने के उपयोग के लिए श्रदान कर सडक की नवनिर्मित कर डाले।

Related Articles

Back to top button
Close
Close