छिंदवाड़ा -एन.एस.यू.आई. में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर दिया धरना, निकाली वाहन रैली
बैंकों से युवा बेरोजगारों को डीजल, पेट्रोल, गैस भराने लोन देने की माॅग

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
एन.एस.यू.आई. में बढ़ती महंगाई और
बेरोजगारी को लेकर दिया धरना, निकाली वाहन रैली
बैंकों से युवा बेरोजगारों को डीजल, पेट्रोल, गैस भराने लोन देने की मांग
आज संपूर्ण देश एवं प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं और युवाओं के पास कोई रोजगार के साधन नहीं होने से दिनों दिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है । ऐसी स्थिति में बेरोजगार युवाओं के पास आय का कोई साधन नहीं होने के कारण वे अपने-अपने वाहनों में पेट्रोल, डीजल नहीं भरवा पा रहे हेैं और न ही घर में रसोई गैस ला पा रहे हैं । इस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कठोर कदम नहीं उठाया जा रहा है । इसके विरोध में आज जिला एन.एस.यू.आई. द्धारा अध्यक्ष आशीष साहू के नेतृत्व में छिंदवाड़ा सहित संपूर्ण विधानसभाओं में धरना प्रदर्शन कर वाईक रैली के माध्यम से विभिन्न बैंको को पत्र देकर जिले के बेरोजगार युवाओं को पेट्रोल, डीजल एवं गैस भरवाने के लिये लोन प्रदान करने की मांग की और चेतावनी दी है जिले के युवाओं को लोन प्रदान नहीं किया जाता है तो एन.एस.यू.आई. संपूर्ण जिले में उग्र धरना आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जबावदारी शासन, प्रशासन की होगी । इस अवसर सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


