देशमध्यप्रदेश

सोनी टीवी पर प्रसारित सुपर डान्सर चेप्टर फोर में धमाल मचा रही नेपानगर की बेटी सुपर डांसर अंशिका राजपूत।नेपानगर अब नेपा कागज मिल के नही अंशिका के नाम से जाना जाएगा

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट

गणेश उत्सव व नवदुर्गा उत्सव में करती थी डान्स माता पिता ने पहचाना हुनर और बढ़ाया आगे।

अंशिका के डान्स के तीनों जज है दीवाने।

सोनी टीवी पर प्रसारित शो सुपर डांसर चेप्टर फोर में नेपानगर की बेटी अंशिका राजपूत इन दिनों खूब धमाल मचा रही है। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर की निवासी अंशिका राजपूत अपने डान्स के हुनर के बदौलत मुंबई में सोनी टीवी द्वारा प्रसारित शो सुपर डांसर में खूब धमाल मचा रही है आप को बता दे सोनी टीवी पर चल रहे इस शो में अंशिका राजपूत का चयन सुपर13 में हुआ है पहली बार नेपानगर से कोई इतने बड़े मंच पर पहुँचा है ओडिसन के दौरान भी अंशिका ने अपने डांसिंग स्टाइल से जजेस का दिल जीत लिया था इस शो में जज बने बर्फी फ़िल्म निर्माता अनुराग बासु, बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर,व फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अंशिक की डांसिंग स्टाइल के इतने कायल हुये की उन्होंने अपने अलग अलग अंदाज में अंशिका की तारीफ की देखे वीडियो में अनुराग बासु ने अंशिका की तारीफ करते हुए क्या कहा

जिहा अनुराग ने अंशिका की तारीफ करते हुये कहा की नेपानगर को लोग नेपा कागज मिल के नाम से नही बल्कि अंशिका राजपूत के नाम से जानेगे वही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सीढ़ी पर चढ़कर तारीफ की व गीता कपूर ने खड़े होकर अंशिका के तारीफों के पुल बांधे गीता ने अंशिका को जोर जोर से अपना नाम पुकारने के लिये कहा ताकि छोटे शहर की बेटी का नाम पूरा देश सुन सके देखे वीडियो अंशिका के इस वीडियो में

आप को बता दे नेपानगर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले का एक छोटा सा शहर है जो यहा स्थित एशिया की पहली कागज मिल नेपालिमिटेड के नाम से प्रसिद्ध है इसे कागज की नगरी भी कहा जाता है इस छोटे से शहर से निकल कर इतनी बड़ी उपलब्धि हाँसिल करने पर पूरे नगर में हर्ष का माहौल है हर घर मे शनिवार रविवार को यह शो बड़ी उत्सुकता के साथ देखा जा रहा है जिसमे नगर की बेटी अंशिका खूब धमाल मचा रही हैं नगर की सामाजिक संस्था निर्भय नेपा सोशल वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष शहज़ाद अली ने बताया कि अंशिका बचपन से ही डान्स के प्रति समर्पित है उसने हमारे मंच पर भी कई बार अपने सुपर डान्स की प्रस्तुति दी है हमे गर्व है कि अंशिका ने हमारे मंच पर भी अपनी प्रस्तुति दी है हम उसके उज्वल भविष्य की कामना करते है और उसे पूरा सहयोग भी करेंगे अंशिका की इस उपलब्धि पर पहुचने का सारा क्रेडिट उनकी माँ सारिका राजपूत और पिता विशाल राजपूत को जाता है अंशिका की मम्मी सदैव उसे डान्स के लिये प्रेरित करती आई है वही अंशिका के पापा विशाल राजपूत भी अपनी बेटी को बहोत स्पोर्ट करते है। इस शो में अंशिका जब से आई तब से लेकर अब तक लगभग तीन बार तीनो जजेस से स्टैंडिंग अवेशसन ले चुकी है। जो नेपानगर के साथ साथ पूरे जिले के लिये हर्ष की बात है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close