ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
हुसैन टेकरी शरीफ पर भी होगा चरागा
By Rohit Kumar Ojha
जावरा हुसैन टेकरी,से एजाज़ शैख़ कि रिपोर्ट
हुसैन टेकरी शरीफ पर भी होगा चरागा
ए्स्थानीय हुसैन टेकरी शरीफ के कार्यपालन अधिकारी जनाब वसी ज़मा बैग एंव नायब मुतावल्ली मुबीन तेमुरी के सुझाव पर हुसैन टेकरी शरीफ वक्फ के मुतावल्ली नवाब सरवर अली खान साहब की अनुशंसा पर हुसैन टेकरी शरीफ पर बड़े रोजे में दैनिक रूप से मगरिब की अजा़न से 30 मिनट पहले चरागा ( रोशनी ) किया जाएगा, जिसका आगाज सायरन बजा कर किया जायेगा इसके बाद शिजरा ख्वानी , मुनाजात और दुआ की जाएगी !चरागे का वक़्त होते ही बड़े रोज़े में रोशनी की जाएगी! इस दौरान बड़ा रोजा ज़ायरीनो के लिए खुला रहेगा , यह वक्त दुआ की मकबूलियत का होता है और इस वक्त में बंदा अल्लाह से जो भी दुआ करेगा वह इंशा अल्लाह जरूर कबूल होगी ! इसलिए हजरत इमाम हुसैन के दर पर यह शुरुआत की जा रही है !
जनाब वसी ज़मा बैग ने अधिक से अधिक ज़ायरीनो से चरागे में शामिल होकर दुआ करने की अपील की है!




