कोरोना कर्फ्यू की गाईड लाइन का सख्ती से पालन हो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री
जिले में 25 अप्रैल तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

Created By Rohit ojha…….
कोरोना कर्फ्यू की गाईड लाइन का सख्ती से पालन हो –लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री
जिले में 25 अप्रैल तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
अशोकनगर । कोरोना कर्फ्यू की गाईड लाइन का सख्ती से पालन हो यह सुनिश्चित किया जाए। कोरोना संक्रमण से कैसे बचें और दूसरों को कैसे बचाएं इस पर जन जागरूकता से लोगों को जागरूक किया जाए। इस आशय के निर्देश प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री तथा कोरोना नियंत्रण प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के अवसर पर दिए। बैठक में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सम्पूर्ण अशोकनगर जिले में 17 अप्रैल 2021 से 25 अप्रैल 2021 तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री श्री ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाना आवश्यक हो गया है। कोरोना कर्फ्यू के पालन हेतु सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होने निर्देशित किया कि कोरोना पर नियंत्रण तथा इससे पीडित व्यक्तियों के उपचार की उचित व्यवस्था करें। जिले में कोरोना के इलाज के लिए पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाओं की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंCजिससे कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने शनिवार एवं रविवार को छोड़कर अन्य दिवसों में मण्डी चालू रखे जाने के निर्देश दिए। ने कहा कि जिले की सीमा से लगे हुए जिले एवं राज्यों से आने वाले व्यक्तियों पर पूरी निगरानी रखे तथा उनका डाटावेस तैयार करें। सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की जाये।बैठक में विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जागरूकता अभियान के लिए सामाजित संगठनों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों की टोली बनाकर लोगों को जागरूक करें। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु किए जाने वाले प्रयासों पर विशेष जोर दें।बैठक में कलेक्टर श्री अभय वर्मा ने कोरोना संक्रमण के संबंध में प्रजेंटेशन के माध्यम से वर्तमान स्थिति के आकड़ों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिले में माह अप्रैल 2021 में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बड़ी है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू का विकल्प आवश्यक हो गया है। आमजन शासन द्वारा निर्धारित कोरोना कर्फ्यू गाइड लाइन का पालन करना सुनिश्चित करें। कोरोना कर्फ्यू के दौरान अत्यावश्क सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं प्रतिबंधित रहेंगी।पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों के तहत जरूरी सेवाएं आम जन को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इस दौरान दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर पर वास के लिए लोगों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा तथा जान बचाने के लिए ही कोरोना कर्फ्यू जैसी बंदिशे लागाई जा रही है।बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। प्राप्त सुझावों पर अमल किए जाने हेतु कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया गया।बैठक में पूर्व विधायकगण,जनप्रतिनिधि,समाजसेवी सहित जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें


