मध्यप्रदेश

कोरोना से अशोकनगर बेहाल, शहर में दो और मौत शमशान घाट में जगह नहीं, अंतिम संस्कार की भी वेटिंग लिस्ट नपा शमशान घाट में तीन और चबूतरे बनाने का कर रही प्रबंधन

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कहते हैं जब काल अपना विकराल रूप ले लेता है तो शमशान की रूह भी कांप जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों अशोकनगर में सामने आ रहा है, जहां शहर के श्मशान घाट में चिताएं जलने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। यह हाल बीते तीन दिनों से बना हुआ है, जहां कोरोना संक्रमित और सस्पेक्टेड मरीजों की चिंताएं एक के बाद एक जल रही है। यहां लाशों के आने का सिलसिला इस कदर है कि उन्हें जलाने के लिए जगह कम पड़ गई है। जिसको लेकर यहां तीन नये चबूतरे बनाने का प्रबंधन नपा द्वारा दिया जा रहा है। बीते तीन दिनों से लगातार कोरोना से मौतो का आकड़ा जारी है। सोमवार को भी कोरोना संक्रमण से 2 की मौत का मामला सामने आया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close