इन्दौर में महिला पुलिस अधिकारी के जज्बे को सलाम ,साइकिल पर गस्त कर, खुद सहित साथियों को फिट रखने की कोशिश
तंग गलियों में कोरोना को लेकर रोको टोको अभियान के साथ ही पेट्रोल-डीजल की भी हो रही बचत

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर। पुलिस कोरोना काल मे दोहरा काम कर रही है एक तो शासन का पैसा बचा रही है दूसरी ओर अपने को टेँशन भरे माहौल में फिट रखने के लिए जो काम किया है तारीफे बटोर रहा जो वर्कआउट घर पर करती थी वही अब डियूटी के दौरान साइक्लिंग कर के अपने ओर अपने साथियों को फिट रख रहे है। इंदौर की सड़कों पर एक ओर पुलिस कर्मी को बाराह बाराह घण्टे ड्यूटी देना ओर उसके बाद लोगो को कोरोना से जागरूक करना ,अपने लिए ये कोरोना योद्धा समय ही नही निकाल पा रहे है। कुछ दिनों से इंदौर के थाना रावजी बाज़ार की सब इंस्पेक्टर सीमा धाकड़ अपने साथी पुलिसकर्मियों को सायकल से थाना क्षेत्र में गस्त कर रही है। छोटी छोटी तंग गलियों में जहाँ पुलिस के
बड़े वाहन जा नही पाते है वहा ये साइकल से जाकर लोगो को जनता कर्फ्यू का पालन करा रही है जो लोग बिना मास्क के गलियों में घुम रहे है। उन्हें भी हल्की फुल्की डांट देकर समझाया जा रहा है। जब इस साइकल टीम के बारे में हमने पुलिसकर्मी सीमा धाकड़ से जानना चाहा के यह आइडिया उन्हें कैसे आया तो उन्होंने ऑफ कैमरा कहा की इस गम्भीर समय मे लोगो के बीच जाना और खास तौर पर गली मोहल्ले में तंग सड़को मे पुलिस की गाड़ियां पहुच नही पाती है, इस लिए साइकील का प्रयोग किया । इसमे पेट्रोल और डीज़ल की बचत भी होगी और हमारे साथी पुलिसकर्मियों की सेहत भी ठीक रहेगी, घर पर वैसे भी कोई एक्सेसाइज नही हो रही है और जिम भी बंद है। इसलिए साइकल चलाने से डियूटी भी हो जाती है और वर्कआउट भी हो जाता है। इस युवा पुलिस अधिकारी ने अपने और अपने साथी पुलिसकर्मियों के फ़िट रहने के लिए जो काम किया है वो तारीफे काबिल है। शहर में अन्य थानों में भी इसी तरह से गस्त होना चाहिए , ताकी तोंद निकाले घुम रहे पुलिस कर्मियों को फ़िट किया जा सके।



