मध्यप्रदेश

इन्दौर।कोरोना कर्फ्यू में हर दिन बेचता था लाखों के गुटखा पाउच,सिगरेट, कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

घर में बड़ी मात्रा ने रखे मिले सिगरेट और तंबाकू के पैकेट, करीब 20 लाख का माल मौके से मिला महिला की सूचना पर एसडीएम ग्राहक बनकर पहुंचे, फिर की कार्रवाई

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

महिला की सूचना पर विजय नगर थाना क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण किया गुटखा पाउच सिगरेट आदि माल बरामद किया गया जहां पुलिस ने शैलेंद्र जैन नामक व्यापारी को आरोपी बनाते हुए उस पर कार्यवाही की है।
शहर के विजय नगर स्थित एक मकान से गुप चुप गुटखा-सिगरेट के पैकेट बेचने की सूचना पर एसडीएम ने खुद ग्राहक बने और मौके पर पहुचकर कार्यवाही की । जब अधिकारी गुटखा पाउच से भरे मकान में घुसे तो वह ब्जितर का नजारा देख अचंभित हो गए।उंन्होने देखा कि घर के भीतर कपड़े की अलमारी, जूते चप्पल की रैक , हर कोने में, हर जगह बेतहाशा सिगरेट, गुटखा के पाउच रखे हुए थे। जहा एसडीएम ने अवैध रूप से भंडारण की सामग्री सहित घर को सील कर करने की कार्यवाही की। वही पुलिस ने आरोपी व्यापारी को अपने कब्जे में लिया ।

एक घर के सामने हर दिन लोगों की भीड़ देखकर एक महिला ने शनिवार सुबह विजय नगर एसडीएम को फोन पर शिकायत की और कहा की यहां एक घर में रोज भीड़ लग रही है। यहां से गुटखा, सिगरेट पाउच व अन्य सामग्री अवैध रूप से बेची जा रही है। एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम ने इन्दौर जिलाधीश को उक्त मामले की जानकारी दी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारी को रंगे हाथ दबोचने के लिये योजना तैयार की, जिसके तहत एसडीएम ने संबंधित कारोबारी शैलेंद्र जैन को फोन कर के उन्हें तीन-चार पैकेट सिगरेट, गुटखा खरीदने की बात कही, जहा उक्त कारोबारी ने कहा की जितना माल चाहिए मिल जाएगा। घर आ जाइए। जिसके बाद शाम को एसडीएम ने पुलिस और निगम की टीम तैयार की और उन्हें घर से कुछ दूर योजना के तहत रोक दिया गया, फिर पटवारी की बाइक पर ग्राहक बनकर एसडीएम पहले कारोबारी के घर पहुंचे। जहा उंन्होने देखा कि मौके पर सिगरेट, गुटखा, हुक्का मसाला, पाउच आदि सामग्री रखी थी। कारोबारी शैलेन्द्र जैन ने चार गुना कीमत 20 हजार रुपए का सामान बताकर राशि भुगतान करने की बात कही, जब एसडीएम के ऑनलाइन पेमेंट करने को लेकर कहने पर शैलेन्द्र जैन ने नगद भुगतान करने की बात कही। वही कुछ ही देर में एसडीएम का मैसेज मिलते ही पुलिस व अन्य अधिकारियों की टीम पहुच गई, और उक्त गुटखा पाउच कारोबारी पर कार्यवाही की गई।

करीब 20 लाख का माल मौके पर मिला, टेक्स विभाग टीम भी पहुची

गुटखा पाउच का अवैध भंडारण करने वाले कारोबारी के विजयनगर स्थित अड्डे पर जब प्रशासनिक टीम पहुची तो प्रथम दृष्टीया पाया गया कि मौके पर करीब 20 लाख से ज्यादा का माल मकान में रखा था, कार्यवाही में एसडीएम ने कारोबारी पर धारा 151 लगाकर उसे थाने भेज दिया है और रविवार को कोर्ट में पेश करने की बात सामने आई है।

कोरोना कर्फ्यू में हर दिन लाखों का माल खपाता था, कारोबारी

एसडीएम अक्षयसिंह मरकाम की मानर तो उन्हें जानकारी मिली है कि उक्त कारोबारी शैलेन्द्र जैन हर दिन करीब एक से सवा लाख का गुटखा पाउच व अन्य सामग्री घर से बेचता था, जहा उसके घर पर ग्रहाको की भीड़ लगी रहती थी। शैलेन्द्र जैन पान कारोबारियों को थोक में माल भेजता है और खुद का भी यही कारोबार है, जिसे वह कोरोना संकट के समय मे लगे कर्फ्यू के दौरान अवैध रूप से बेच रहा था। फिलहाल आरोपी गुटका पाउच कारोबारी पुलिस की हिरासत में है और उसे रविवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close