ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

सुनील उइके के प्रयास से जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हुए वेंटिलेटर

सुनील उइके के प्रयास से जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हुए वेंटिलेटर
By Rohit Kumar Ojha

जुन्नारदेव( छिंदवाड़ा ) से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

सुनील उइके के प्रयास से जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हुए वेंटिलेटर

अपने स्तर पर महामारी से लड़ने का भरसक प्रयास क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके द्वारा लगातार किया जा रहा है कल भी विधायक द्वारा आगामी रणनीति पर अपने कुछ साथियों से चर्चा की गई ,चर्चा के दौरान जुन्नारदेव में वेंटीलेटर की आवश्यकता पर बल दिया गया तदुपरांत विधायक सुनील उइके द्वारा  वर्तमान छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एवम  सांसद नकुल नाथ को इस सन्दर्भ में अवगत कराया गया जिसपर संवेदनशील नेतृत्व  द्वारा तत्काल निर्णय लिया गया व स्वयं के व्यय से जुन्नारदेव के शासकीय सामुदायिक केंद्र  में 2 वेंटीलेटर के कम्प्लीट सेट आज जुन्नारदेव पहुंचा दिए गए । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ न केवल छिंदवाड़ा जिले अपितु मध्यप्रदेश के अनेकों क्षेत्रों में जंन सामान्य के लिए मोर्चा संभाले हुए है व छिंदवाड़ा के लिए हर सम्भव प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है।सुनील उइके: ईश्वर ना करे वेंटिलेटर जरूरत किसी को पड़े, लेकिन किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु सजग रहने की आवश्यकता है जिसको देखते हुए उक्त उपकरण अतिआवश्यक हो चले थे,मैं क्षेत्र की जनता की ओर से कमलनाथ जी व नकुलनाथ जी का आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close