खातेगांवl दादाजी सेवा भक्त मंडल द्वारा. पर्यावरण शुद्धि के लिए सुबह हवन, शाम को घर घर,पहुँच कर गिलोय का वितरण

संवाददाता – हर्षित तिवारी
खातेगांव l संकट की इस घड़ी में एक दूसरे की मदद करना जरूरतमंद के काम आ सके जो हमारे पास है वह आमजन को मिले यही भावना हम सबकी इन दिनों में होना चाहिए उक्त विचार परम पूज्य गुरुदेव साधक संत दादाजी धूनीवाले दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के महंत दादाभाई गुरुवार को भक्त एवं शिष्य परिवार को बताई और कहा कि अनादि काल से दादाजी दरबार में हवन की परंपरा है कोरोना संक्रमण काल में जो प्रदूषण वायुमंडल में हो रहा है उसे शुद्ध करने के लिए दादाजी दरबार में नियमित हवन हो रहा है हर छह माह में स चंडी महायज्ञ होता है आज आवश्यकता है सभी परिवार को घर घर साता हवन करने की और जरूरतमंद औषधियां जो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करें उन्हें वितरण करने की संकट की घड़ी में हम किसी के काम आए यही सच्ची सेवा है इसी सेवा को परमात्मा की सेवा मान कर करना चाहिए l . दादाजी सेवा भक्त मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद प्रदीप साहू ने बताया कि गुरुदेव दादा भाई के बताए हुए मार्ग दर्शन एवं सानिध्य में कोरोना संक्रमण काल में वायुमंडल की शुद्धता के लिए प्रातः काल दादा जी भक्त मंडल द्वारा हवन एवं संध्याकालीन समय में दादा जी सेवा भक्त मंडल के प्रदेश संयोजक रवि शर्मा के मार्गदर्शन में भाई उमाशंकर यादव, लोकेश प्रजापत ,सुनील अग्रवाल ,केवलराम मालवीय ,धीरज जोशी, एडवोकेट राकेश चौहान शहीद दादा जी भक्त मंडल के सदस्य साथी घर घर पहुंच कर गुड वेल गिलोय का वितरण कर रहे हैं l और कोरोना संक्रमण काल में आमजन से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं ,और जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई उनसे अपील कर रहे हैं कि वह कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अवश्य लगवाये l वार्ड क्रमांक दो,तीन,चार,पाँच मे . त्रिमूर्ति कॉलोनी ,अजनास रोड ,रेस्ट हाउस मार्ग ,अरोरा कॉलोनी, शंकरराव परिसर में गिलोय वितरण का कार्य किया गया है l रवि वाटिका परिसर में फिटकरी एवं गिलोय निशुल्क वितरित की जा रही है, जिस किसी भी सज्जन को गिलोय प्राप्त करना है वह दादा जी भक्त मंडल कार्यालय से प्राप्त करें l प्रतिदिन शाम को 5 बजे से 7 बजे तक दादा जी भक्त मंडल द्वारा नगर में गिलोय वितरण करेगे l प्रदेश संयोजक रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव के सानिध्य में वायुमंडल की शुद्धता , कोरोना संक्रमण समाप्त के लिए दादाजी भक्त मंडल हवन. कर रहा है शीघ्र ही गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में मां नर्मदा के तट सिद्धनाथ ध्यान एवं सिद्धनाथ घाट पर कृषि मंत्री कमल पटेल एवं विधायक आशीष शर्मा की उपस्थिति में काशी में दादाजी धाम की स्थापना के लिए गुरुदेव के द्वारा देश विदेश मे होने वाले शतचंडी महायज्ञ का नर्मदा तट से शुभारंभ होगा कोरोना संक्रमण एवं महामारी से हम सबकी रक्षा करें लिए प्रतिदिन गुरुदेव के द्वारा किया जा रहा हवन शीघ्र ही नर्मदा तट पर भी होगा l


