मध्यप्रदेश
बीना में 25 मई तक शुरू हो जाएगा अस्थाई कोविड अस्पताल
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण कहां अभी 225 बेड का अस्पताल होगा चालू

ब्यूरो रिपोर्ट दिवाकर न्यूज़
बीना रिफाइनरी के पास बन रहा बहुप्रतीक्षित कोविड अस्पताल जो पहले 1000 बेड का बनाया जा रहा था उसे अब 225 बेड का कर दिया गया है। और 225 बेड का यह अस्पताल आगामी 25 मई तक शुरू हो जाएगा।
-मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने एक बार फिर बीना रिफाइनरी के पास स्थित निर्माणाधीन कोविड अस्पताल के निर्माण का निरीक्षण कर जायजा लिया अस्पताल में ऑक्सीजन प्रॉपर मरीजों को मिलती रहे इसके लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछा दी गई है। सड़क पानी और बिजली सप्लाई की भी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल 225 बेड का अस्पताल 25 तारीख तक शुरू कर दिया जाएगा ।
और जैसे-जैसे जरूरत पड़ेगी इस में बेड बढ़ा दिए जाएंगे।
इस मौके पर विधायक महेश राय सहित स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे।


