मध्यप्रदेश

देपालपुर।अनलॉक के बाद पुलिस ने स्थानीय स्टाफ के साथ निकाला फ्लैग मार्च

देपालपुर से विशाल चांदना की रिपोर्ट

देपालपुर। अनलॉक के बाद पुलिस ने स्थानीय स्टाफ के साथ निकाला फ्लैग मार्च और लोगो को फिर सावधानी रखते हुवे कोरोना से बचाव का संदेश दिया। कोरोनाकाल में मजबूत पुलिसिंग को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओपी सुश्री नीलम कनोज के मार्गदर्शन में देपालपुर थाना प्रभारी सुश्री मीणा कर्णावत नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क पहनने की समझाइश के साथ साथ दुकानदारों को भी सोसल डिस्टेंन्स का पालन करने की सलाह के साथ बिना मास्क खरीददारी करने वालो को सामान न देने की समझाइस दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक दीपक राठौर, नाहरसिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक विजय चौहान, नन्दकिशोर चौहान, देवेन्द्र गुर्जर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close