Uncategorized

शाजापुर। 26 जून 2021 को आम आदमी पार्टी जिला शाजापुर ने जिला कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मांगपत्र सौपा।

प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि में रोक व बढे हुए बिजली बिल वापस लिए जाने हेतु मांग-पत्र व ज्ञापन |

वाहिद खान की रिपोर्ट

 

शाजापुर – माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी मध्य प्रदेश में पहले से ही उपभोक्ताओं को महंगी बिजली की मार ने सताया है, वहीं सरकार बिजली कंपनी के साथ सांठगांठ करके पहले से ही लोगों को लूट रही है अब जबकि लगभग 15 महीने से लोग दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे वक्त में बिजली के दामों में 70% की बेतहाशा वृद्धि अमानवीय है |
आप जिला अध्यक्ष ऋषि परमार ने कहा आपको ज्ञात होगा दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार बिजली 200 यूनिट तक हर व्यक्ति के लिए मुफ्त दे रही है तथा 400 यूनिट तक आधे दाम हैं, जबकि आप यह भी जानते हैं की बिजली का उत्पादन दिल्ली में नहीं होता बल्कि वहां पर जो बिजली लोगों को प्राप्त कराई जाती है | वह मध्य प्रदेश से खरीद कर दी जाती है फिर भी वहां पर लोगों को बिजली कम दाम में उपलब्ध कराई जा रही है जबकि मध्यप्रदेश में बिजली का उत्पादन भी होता है इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश के अंदर 200 यूनिट बिजली के लगभग 1500 रुपये और 400 यूनिट के लगभग 3200 रुपये वसूले जाते हैं |
जैसा कि आप जानते हैं लगभग 15 माह से लोगों की दुकानों से व्यापार से आमदनी ना के बराबर हुई है बल्कि लोगों को नुकसान हुआ है ऐसे में भी बंद दुकानों से बंद व्यापार से बिजली की मोटी रकम वसूली गई व्यवसायिक दर पर, यह सरासर लूट है |
ठीक इसी तरह से कृषि कार्य में जो बिजली का उपयोग होता है आपकी सरकार द्वारा एक तो किसानों को कम बिजली दी जा रही है ऊपर से कृषि वाली बिजली भी महंगी कर दी गई है |
प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान जी आप यह अच्छी तरह से जानते हैं कि आम आदमी पार्टी कई वर्षों से महंगी बिजली के विरोध में काम कर रही है बार-बार आपसे इस बाबत आग्रह भी किया गया कि लोगों को बिजली कम दाम पर उपलब्ध कराई जाए, गरीब जरूरतमंदों को बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाए जैसा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है |
आपसे आग्रह है बढ़े हुए बिजली के दामों को तत्काल प्रभाव से कम किया जाए, प्रदेश के लोगों को महंगी बिजली से राहत देने का काम आप करें, आम आदमी पार्टी आपसे मांग करती है किसी भी प्रकार से बिजली के दामो में बर्द्धि न कि जाए अगर बिजली के दाम बढ़ते है तो आम आदमी पार्टी कोरोना काल मे सड़क पर उतर कर जनहित में भारी विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन जिला अध्यक्ष ऋषि परमार, जिला सचिव जिया लाला , नगर अध्यक्ष भोजराज अचार्य, महिला जिला अध्यक्ष निर्मला सेंगर , गोरधन ,वसीम,प्रेम कुशवाह, सलाउद्दीन शेख, कैलाश फुलेरिया, आम आदमी पार्टी शाजापुर, मध्यप्रदेश।

Related Articles

Back to top button
Close
Close