नरवर। विकास मंडल ने किया कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
डॉक्टर, एएनएम,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवम समाजसेवियों का हुआ सम्मान
ग्रामीणों ने ली कोरोना गाइडलाइंस के पालन की शपथ
विकास युवा मंडल सिमरिया टांका द्वारा रविवार को ग्राम सिमरिया टाका में स्वर्गीय श्री गंधर्व सिंह चौहान जी की स्मृति में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के डॉक्टर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, समाजसेवियों एवं युवा मंडल के सक्रिय सदस्यों (लगभग-100 कोरोना योद्धाओं) का सम्मान शॉल, श्रीफल, प्रमाण पत्र व कोरोना वेक्सिनेशन जागरूकता वाली प्रिंटेड टीशर्ट प्रदान कर किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री केशव सिंह चौहान जी नोडल अधिकारी नगर निगम ग्वालियर विशिष्ट अतिथि श्री भानुप्रताप सिंह चौहान शासकीय अधिवक्ता हाईकोर्ट ग्वालियर, श्री चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज ग्वालियर, श्री निहाल सिंह चौहान संचालक मिशन गांव की ओर संस्था व सुश्री नेहा जादोन जिला युवा अधिकारी नेहरू केंद्र युवा ग्वालियर थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पदम सिंह चौहान पूर्व सरपंच द्वारा की गई कार्यकम का संचालन श्री भानुप्रताप चौहान व मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता श्री गजेन्द्र रावत व आभार प्रदर्शन मंडल के संरक्षक श्री गजेन्द्र सिंह चौहान ने किया।


