देवरी कलां (सागर)। महंगाई के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन केसली में।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी केसली के द्बारा सद्बुद्बि महायज्ञ का आयोजन।

कमलेश खरें की रिपोर्ट
देवरी कलां (सागर)। देश में डीजल पेट्रोल खाद्यान सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में पूर्व मंत्री व विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी केसली कांग्रेस द्वारा 8 जुलाई को सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यज्ञ में आहूतिया देकर केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार की सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे। गुरूवार 8 जुलाई को दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में कोरोना गाईड लाईन के अनुसार यज्ञ का आयोजन करेंगे।
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि जब देश कोरोना महामारी की गंभीर चुनौती से जूझ रहा है, तो व्यापार,व्यवसाय ठप्प है। लोग आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है वहीं जनता ने सरकार से मदद की उम्मीद की है। परंतु केन्द्र एवं राज्य की सरकार उद्योगपतियों की तिजौरिया भरने में लगी हुई है। बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी के सामने भरण पोषण की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। खाद्य तेल, दालों एवं अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से जनता हलाकान है। भाजपा सरकार के शासन में पेट्रोल के दामों में 47 बार मूल्य वृद्धि की गई है जो कुशासन और महंगाई का कीर्तिमान है। अनुनय विनय से न मानने वाली इस अंधी सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता यज्ञ का आयोजन करेंगे जिसमें कोरोना में दिवंगत आत्माओं की शांति एवं पीढ़ितो के उत्तम स्वास्थ के लिए भी आहूति दी जायेगी।




