मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व एवं भिंड जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का 15 जुलाई को एक दिवसीय दौरा भिंड
भाजापा कार्यकर्ताओं की बैठक में करेंगे शिरकत

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट
मालनपुर से लेकर भिंड तक कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत की तैयारियां प्रारंभ
भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने पार्टी के समस्त जिला एवं मंडल जनप्रतिनिधियों को भिंड पहुंचने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के राजस्व एवं भिंड जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपने निर्धारित एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई को भिंड आएंगे उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा जिला नेतृत्व द्वारा अभूतपूर्व स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है |
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने बताया कि भिंड जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 15 जुलाई को सुबह 10:00 बजे ग्वालियर से भिंड के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अगुवानी और उनका स्वागत किया जाएगा |
भाजपा जिला अध्यक्ष गुर्जर ने बताया की प्रभारी मंत्री राजपूत का काफिला ग्वालियर से भिंड की सीमा मालनपुर में प्रवेश होते ही टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मालनपुर से गोहद चौराहे, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगुवानी की जाएगी जैसे ही काफिला उनका मेहगांव की सीमा में पहुंचेगा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे साथ ही बरोही एवं भिंड सुभाष किराए पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगुवानी की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष गुर्जर ने बताया की जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भिंड नगर की सीमा 11:00 बजे से स्वागत सम्मान कराते हुए 11:30 बजे भिंड शहर के श्री बद्री प्रसाद की बगिया पहुंचेंगे जहां पार्टी की जिला बैठक मैं पहुंच कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे |
पार्टी जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने बताया की प्रभारी मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत 1:00 बजे भिंड सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे 3:00 बजे जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे 445 पर सर्किट हाउस मैं प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉन मीडिया के साथ पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे
भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने भिंड जिले के समस्त जिला एवं मंडल मोर्चा और सर को स्टोर सभी जन प्रतिनिधियों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया है कि वे समय का ध्यान रखते हुए भिंड पहुंचकर प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत करें और जिला बैठक में शामिल हो
प्रभारी मंत्री के प्रथम नगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़े तथा स्वागत द्वार बनाकर उनकी अगवानी कर पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा की सभी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने साथ मास्क एवं सैनिटाइजर साथ में लाएं शांति और सद्भावना के साथ मंत्री जी की अगुवानी करें।


