ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड-भाजपा सत्ता में आने के बाद निरंतर कर रही विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य- भारद्वाज

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर षणयंत्र पूर्वक कराए गए अपराध पंजीबद्ध के विरोध में कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को दिया ज्ञापन

भाजपा सत्ता में आने के बाद निरंतर कर रही विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य- भारद्वाज

पवन शर्मा की रिपोर्ट

भाजपा सत्ता में आने के बाद निरंतर कर रही विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य- भारद्वाज

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर षणयंत्र पूर्वक कराए गए अपराध पंजीबद्ध के विरोध में कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को दिया ज्ञापन

हाल ही में इन्दौर के राजेंद्र नगर थाने में पूर्व मंत्री व कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष विधायक जीतू पटवारी पर भादवि की धारा 353 ए 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के द्धारा राज्यपाल के नाम जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में भिण्ड सँयुक्त कलेक्टर महेश बड़ोले को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की है कि राजनैतिक और प्रशासनिक षणयंत्र पूर्वक द्धेष के चलते फर्जी तरीके से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर किये गए पंजीबद्ध अपराध को तुरंत खत्म किया जाये। ज्ञापन देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा कि विधायक जीतू पटवारी द्धारा इंदौर शहर के दुर्गा नगर में दवा का छिड़काव ठीक तरह से नहीं किया जा रहा था जिसका जीतू पटवारी जी ने विरोध करते हुए छिड़काव कर रहे कर्मचारी उत्तम यादव को समझाइस देते हुए फटकार लगाई जिसके एवज में शासन प्रशासन ने षणयंत्र पूर्वक अपराध पंजीबद्ध करवा दिया भाजपा के सत्ता में आने के बाद निरंतर द्धेष भावना के चलते झूठे प्रकरण दर्ज कराए जा रहे हैं। कांग्रेस मांग करती है कि जल्द ही विधायक जीतू पटवारी पर दर्ज किए गए फर्जी अपराध को वापस ले अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। जनहित के मुद्दे उठाने वालों पर झूठे प्रकरण दर्ज कराना भाजपा की ओछी मानसिकता- भारद्वाज मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद निरंतर विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य कर रही है, भारतीय संविधान को ताक पर रखकर जनहित के लिए आवाज उठाने वाले कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को झूठे अपराध में प्रकरण दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है, ये बात। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस प्रवक्ता और भिण्ड मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल भारद्वाज कही।  भारद्वाज ने कहा प्रदेश में पनप रहे भ्रष्टाचार और हिटलरशाही शासन की पोल खुलने के डर से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर झूठे केस लगवाकर आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका जिला कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश सरकार को चेतावनी देती है कि जल्द से जल्द विधायक जीतू पटवारी पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरण को वापिस लिया जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी मजबूरन प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष राम बघेल, जिला प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज, नगर अध्यक्ष संजय भूता, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एड हिमांशु शर्मा, जीवाराम जाटव, आनन्द प्रजापति, अरविंद सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close