ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड- ये किसानों की जीत और राजहठ की हार है- हेमंत कटारे

ये किसानों की जीत और राजहठ की हार है- हेमंत कटारे

पवन शर्मा की रिपोर्ट

ये किसानों की जीत और राजहठ की हार है- हेमंत कटारे

तीनो कृषि बिल कानून रद्द करने के सरकार के फैसले को पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने देश के 60 % आबादी किसानों की जीत करार दिया साथ ही उन्होंने कहा ये राज हठ की हार है। पूंजी पतियों की समर्थक भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों की विरोधी रही हैं ।लेकिन किसान आदोंलन के चलते ये मोदी सरकार की हार हुई है। राजहठ ने ली 700 से ज्यादा किसानों की जान हेमंत कटारे ने कहा सरकार अगर ये फैसला आगामी चुनावों को ध्यान में रखते लिए फैसले को अगर समय रहते ही पहले ले लेती तो सात सौ से अधिक आंदोलनरत देश के किसानों को अपने प्राणों की आहुति नही देनी पड़ती। दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धाजंलि पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कार्यकर्ताओं के साथ आज अटेर विधानसभा क्षेत्र के फूफ में दीप प्रज्वलित कर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। और उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। कटारे ने याद दिलाते हुए बताया हमारे नेता राहुल गांधी और कमलनाथ ने पहले ही कहा था कृषि कानून रद्द होगा , समय कितना भी लगे जीत किसानों की ही होगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close