डेढ़ वर्ष के अंदर वर्ष खुरई सुंदर और विकसित संपन्न विधानसभा होगी – मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ठाकुर
52 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

खुरई। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा नगर के संत कवर वार्ड में 42.51 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं सत्संग भवन का एवं महावीर वार्ड में पंडित केसी शर्मा स्कूल की 10 लाख से लागत से बनने वाले बाउंड्री वाल के लिए 50लाख की राशि के विकास कार्य स्वीकृत किए थे। संतकबरदास वॉर्ड स्थित दास स्थित शिव मंदिर पहुंचकर मंत्री प्रतिनिधि ने भगवान शिव का पूजन किया एवंस्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन गुरुवार के दिन मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ठाकुर ने किया।पंडित केसी शर्मा स्कूल में आयोजित मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ठाकुर ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र भैया सपना है कि नगर के लोगों को मूलभूत सुविधा का लाभ मिले इसी के चलते नगर के सभी भागों में रोड निर्माण नाली एवं वार्डों में जो सुविधाएं मूलभूत होने चाहिए उन्हें मुहैया कराया जा रहा है जिससे कि लोगों को परेशान ना होना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि बाउंड्री के कारण महावीर वार्ड शास्त्री वार्ड एवं अन्य वार्ड के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था करीब 5000 से अधिक लोग इस परेशानी से जूझ रहे थे नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोगों की तकलीफ को समझा और मार्ग चौड़ीकरण और पीछे से बाउंड्री वाल बनाने की निर्देश दिए। उन्होंनेकहाकि हम सबके लिए यह स्वर्ण अवसर हैनगरीय प्रशासन विभाग भूपेंद्र भैया के पास है हमें डेढ़ वर्ष में खुरई नगर एवं विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो। हमारा शहर खुरई महानगरों की श्रेणी में शामिल हो साथ ही स्वच्छता में भी नंबर वन हूं और शहर को नंबर वन लाने का दायित्व हम सबका है। पहले माल्थोन की स्थिति ठीक नहीं थीपीने के पानी के लिए भी लोगों को पैसे देकर पानी खरीदना पड़ता था ।
जब से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से प्रतिनिधित्व किया है ।माल्थोन बांदरी व पूरी विधानसभा की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। माल्थोन बांदरी में कॉलेज नहीं थे । कॉलेज खुलवाने का कार्य मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया है क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी से बड़ी योजनाएं ला रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष के कांग्रेस कार्यकाल मे स्वीकृत कृषि महाविद्यालय को बंद करने का कार्य कमलनाथ सरकार द्वारा किया गया था कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनी और कृषि महाविद्यालय को वापस लाने का कार्य मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया। कृषि महाविद्यालय खोलने से क्षेत्र के किसानो को भी उसका लाभ मिलेगा और वैज्ञानिक भी मृदा का परीक्षण कर यह बताएंगे कि हमारे लिए किस बीज का उपयोग खेती के लिए करना है।खुरई विधानसभा क्षेत्र संपन्न एव विकसित एवं बीना नदी सिंचाई परियोजना से क्षेत्र पूरा क्षेत्र सिंचित होगा जिससे कि हमारे यहां का किसान संपन्न होगा और क्षेत्र में भी संपन्नता आएगी।पूरे देश में कांग्रेश के पास कोई मुद्दा नहीं है वह व्यक्तिगत अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं।
मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ठाकुर ने 20 तारीख को आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा संत रविदास पार्क पहुंचकर लिया। सीताराम नायक इंद्र कुमार राय राजेंद्र यादव ओम प्रकाश घोरट, अजीत सिंह अजमानी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा,पीडी लखेरा,पूर्व बैंक मैनेजर श्री पटेल ,राम सिंह इंद्र सिंह ठाकुर, मुन्ना पटेल, वसंत सत्संगी ,इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ निशीकांत शुक्ला स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र सक्सेना धर्मेंद्र निर्तला पीयूष गुरहा,दीपक अटवाल प्रतीक जैन, भरत अग्रवाल, अनिल सेंगर, दिनेश नामदेव विकास पांडे एई कुलदीप रघुवंशी अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



