ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

स्कूल की बाउंड्री वाल निर्माण में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने किया भ्रष्टाचार

आधा अधूरा कार्य करने के बाद राशि निकालकर किया बंदरबांट

कमलेश खरें, देवरी कलां / देवरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों में हर आए दिन भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं जहां ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव के द्वारा शासन की विकास रूपी योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य किया जा रहा है वहीं ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक एवं सचिव सरपंच की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है शासन की योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में स्वीकृत विकास कार्यों में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी एवं स्थानीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत समनापुर साहजू में देखने को मिला है जहां ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा वर्ष 2020-21में ग्राम पंचायत के सिलकुही टोला में स्वीकृत स्कूल बाउंड्री वाल का निर्माण कराया गया था जिसका कार्य आज दिनांक तक पूर्ण नहीं कराया गया बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है उक्त कार्य में सबसे बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किए गए आधे अधूरे कार्य के बाद भी लाखो रुपए की राशि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा पंचायत खाते से आहरण कर ली गई। अब सवाल यह खड़ा होता है कि पंचायत के सब इंजीनियर की जवाबदारी इस बात को तय करती है कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही राशि का हरण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की जाती है परंतु क्या पंचायत के सरपंच सचिव इन अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं या फिर इन अधिकारियों की मिलीभगत से शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है क्या विभागीय अधिकारियों द्वारा शासकीय कार्यों की मॉनिटरिंग नहीं की जाती क्या कारण है कि विगत दो बरसों से ज्यादा समय होने के बावजूद भी सिल्कुही मैं स्थित स्कूल की उक्त बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य पूर्ण क्यों नहीं कराया गया ग्राम पंचायत के सचिव राकेश सेन का कुछ माह पूर्व अन्य ग्राम पंचायत में ट्रांसफर हो गया और ग्राम पंचायत में पड़े अधूरे कार्य को आज दिनांक तक नहीं कराया गया विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्य की राशि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा निकाली गई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close