पीलीभीत पूरनपुर पंचायत चुनाव मतदान के दिन चुनाव बहिष्कार कर विद्युत उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की क्षेत्रीय जनता ने दी चेतावनी

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
पीलीभीत पूरनपुर पंचायत चुनाव मतदान के दिन चुनाव बहिष्कार कर विद्युत उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की क्षेत्रीय जनता ने दी चेतावनी पूरनपुर नूरी नगर रजागंज देहात हजारों की घनी आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर काफी समय से क्षेत्रीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और लिखित शिकायत कर रहे हैं उसके बाद भी अब तक समाधान नहीं हो सका 4 और 5 जनवरी को हाईटेंशन लाइन को लेकर पूरनपुर पत्रकार संगठनों के द्वारा जन समस्या को को लेकर विद्युत उपखंड कार्यालय पर 2 दिन धरना प्रदर्शन किया था तहसील दिवस में जिलाधिकारी शिकायत की थी जिस पर मौके पर पहुंचे पीलीभीत अधीक्षण अभियंता ने पत्रकार संगठनों को फरवरी माह मे लाइन हटाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया था पीलीभीत जिला अधिकारी पुलकित खरे और पूर्व जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी इस लाइन को हटाने का आश्वासन दे चुके हैं वर्तमान जिला अधिकारी पुलकित खरे के द्वारा पूरनपुर विद्युत उपखंड कार्यालय अधिशासी अभियंता को आदेश दिया गया था जिसके बाद अधिशासी अभियंता ने स्टीमेट भी बनाया गया उसके बाद अभी तक समाधान नहीं हो सका जिससे परेशान क्षेत्रीय लोगों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर मतदान के दिन ही विद्युत उपकरण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है जिसका ज्ञापन पूरनपुर उप जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री को संबोधित तहसीलदार को सौंपा



