ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रीवा से संवाददाता निखिल पाठक की खास खबर

लोकेशन -: रीवा बरसैता

ग्राम पंचायत बरसैता के ग्रामीणों की पेयजल संकट समस्या को देखते हुए युवा समाजसेवी बालेन्द्र शेखर मिश्रा ने बंद पड़े हैंडपंपों को चालू करवाया

 

भीषण गर्मी के कारण गंभीर पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे थे ग्रामीण

एंकर -:
रीवा जिले के ग्राम पंचायत बरसैता में ग्रीष्म-कालीन के आगमन के पूर्व से ही पेय जल संकट गहरा गया था।वर्तमान समय में तो पेय जल संकट के कारण ग्रामिंण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है।इसी तरह ग्राम पंचायत बरसैता के निवासियों के सामनें भी गहरा जल संकट छा गया , ग्रामींणों इस गंभीर समस्या को देखते हुए युवा समाजसेवी उप – सरपंच बालेन्द्र शेखर मिश्रा नें सराहनीय पहल करते हुए समस्त बिगड़े हुए हैण्ड़ पम्पों की मरम्मत व पाइप वगैरह डलवाया।बालेन्द्र शेखर मिश्रा के इस निःस्वार्थ कार्य से ग्रामींणों में खुशी की लहर दौड़ गयी , सभी लोगों नें तहेदिल से खुलकर बालेन्द्र मिश्रा द्वारा किए गये इस पुण्य के काम की सराहना किया।बालेन्द्र मिश्रा नें कहा कि इस भीषण गर्मीं में पानीं के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।इस गर्मीं में पानी के बिना जब इंसानों की यह दुर्दशा है तो जानवरों की क्या हालत होती होगी यह एक विचारणीय एवं चिन्ता जनक बात है।अभी फिलहाल में कुछ हैण्ड़ पम्पों की मरम्मत का कार्य पूरा करवा दिया गया है ताकि ग्रामींणों को पीनें के लिए पानीं की किल्लत न हो लेकिन इस तरह की समस्याएँ प्रत्येक गाँवों में देखनें व सुननें को मिलता है।आम जं-मानस को को पेय जल की संकट न हो इस बारे में शासन-प्रशासन को गम्भीरता के साथ विचार करना चाहिए साथ ही कोई स्थायी उपाय सोचकर ऐसी ब्यवस्था करनीं चाहिए कि प्रति वर्ष होनें बाली इस समस्या से निजात मिल सके व आम जन-मानस को पानीं के अभाव में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close