IPL 2025: रजत पाटीदार को मिली RCB की कमान, जानिए क्यों विराट कोहली से छीनी गई कप्तानी?

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है, और इस बार टीम की बागडोर रजत पाटीदार के हाथों में होगी। रजत पाटीदार, RCB के 8वें कप्तान हैं, जो टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
RCB के 8वें कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार
रजत पाटीदार, RCB के कप्तान बनने से पहले कई बड़े नामों की कप्तानी का हिस्सा रहे हैं, जैसे केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डैनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, और फाफ डु प्लेसी। पाटीदार, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और विराट कोहली के बाद चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे जो RCB की कप्तानी करेंगे। कप्तान बनने के बाद, विराट कोहली ने रजत को मुबारकबाद भी दी है।
विराट कोहली को क्यों नहीं मिली कप्तानी?
IPL 2025 के लिए कई कयास थे कि विराट कोहली ही RCB के कप्तान होंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने नए चेहरे को मौका देने का फैसला किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में घरेलू क्रिकेट में मिली सफलता ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने में अहम भूमिका निभाई।
घरेलू क्रिकेट में रजत पाटीदार का शानदार रिकॉर्ड
रजत पाटीदार का कप्तान के रूप में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश की T20 टीम की कप्तानी करते हुए 16 मैच खेले, जिनमें से 12 मैच उन्होंने जीते, यानी उनकी जीत का प्रतिशत 75% रहा। उनकी कप्तानी में, मध्य प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में जगह बनाई थी।



