शाजापुर /राज्यमंत्री श्री परमार ने 2 करोड़ से अधिक निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया
वार्डो का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण

शाजापुर से वाहिद खान की रिपोर्ट
शाजापुर / स्कूल शिक्षा ( स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने आज नगरपालिका परिषद शुजालपुर के वार्डो में विधायक निधि, मुख्यमंत्री अधोसरचना एवं विशेषनिधी से 2 करोड़ 52 लाख 19 हजार 866 रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भ्रमण कर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी, डॉ. विजय सिंह खींची, श्री विजय बेस, श्री देवेंद्र तिवारी, श्री लोकेंद्र परमार, श्री सोनू नेमा, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री मधुरेश अम्बरखाने, श्री नीरज जैन, श्री सूरज परमार, श्री कमलेश राठौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती निगहत सुल्ताना सहित पार्षदगण व जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
निर्माण कार्यों का भूमि पूजन
राज्यमंत्री श्री परमार ने शुजालपुर के वार्ड क्रमांक-3 में 9 लाख 34 हजार 200 रूपये लागत से (विशेष निधि) बनने वाली रिटर्निंग वाल, तथा तालाबपुरा के पास 2 लाख 92 हजार 261 रूपये लागत से (विधायक निधि) बनने वाली बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन। इसी तरह वार्ड -09 जेल रोड कांकड़ शुजालपुर सिटी में 1 करोड़ 92 लाख 80 हजार 597 रूपये लागत से मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना तृतीय चरण योजनान्तर्गत बनने वाली सीसी रोड़, सीसी ड्रेन, आर सीसी ड्रेन, पेवर ब्लॉक,रिटर्निंग वाल,डब्ल्यू बीएम, डामरीकरण के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन। वार्ड-10 शुजालपुर सिटी में बल्देवसिंह परमार के मकान से राधेकृष्ण मंदिर तक 3 लाख 28 हजार 457 रूपये लागत से (विशेष निधि) बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। वार्ड -12 दीपछाया कॉलोनी शुजालपुर मंडी में (मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना तृतीय चरण) योजनान्तर्गत नर्बदसिंह कुम्भकार के मकान से किशनलाल के मकान तक 5 लाख 59 हजार 572 रूपये लागत से बनने वाली सीसी रोड, कुंवर लाल के मकान से भोजराज के मकान तक लागत राशि 7 लाख 5 हजार 548 रूपये से बनने वाली सड़क एवं कुँवरलाल के मकान से भोजराज के मकान तक नाला निर्माण लागत राशि 7 लाख 33 हजार 578 रूपये का भूमिपूजन किया। वार्ड -13 ब्रह्मपुरी कॉलोनी शुजालपुर मंडी में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना तृतीय चरण योजनान्तर्गत आरसीसी नाला निर्माण (जगदीश सेन के मकान से प्रेमनारायण मीणा के मकान तक लागत राशि 6 लाख 86 हजार 845 रूपये का भूमि पूजन किया।वार्ड -17 प्रेम नगर कॉलोनी शुजालपुर मंडी में लागत राशि 9 लाख 36 हजार 366 रूपये (विशेष निधि) से बनने वाली सीसी सड़क (प्रदीप सक्सेना के मकान से प्रेमनारायण के मकान तक) एवं मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत (गीतादेवी के मकान से भूरे खा के मकान तक लागत राशि 1 लाख 08 हजार 127 रूपये एवं रमेश के मकान से सचदेवा के मकान तक नाली निर्माण लागत राशि 2 लाख 58 हजार 360 रूपये तथा श्री योगेंद्र सक्सेना के मकान से श्री नरेंद्र सक्सेना के मकान तक लागत राशि 3 लाख 95 हजार 955 रूपये का भूमिपूजन किया।
वार्डो का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण
राज्यमंत्री श्री परमार ने वार्ड क्रमांक 13 ब्रह्मपुरी कॉलोनी शुजालपुर मंडी में बन रहे आरसीसी सड़क निर्माण का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह शुजालपुर में विभिन्न वार्डो का भी सघन भ्रमण कर आमजनों की समस्याओ को भी सुना। साथ ही वार्ड क्रमांक-17 प्रेम नगर एवं पुराना जटाशंकर रोड़ में बन रहे नाले का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम मन की बात को सुना
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम “मन की बात” को आज शुजालपुर में राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार व श्री विजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जनप्रतिनिधिगणों ने सुना।
पौधा रोपण
राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने नेमा समाज धर्मशाला शुजालपुर सिटी में पौधा रोपण भी किया।


