Uncategorized

भोपाल में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ का दूसरा दिन, जानें क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

MP Global Investors Summit-2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहे ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ का आज दूसरा दिन और समापन है। इस समिट के दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ राज्य के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। मंत्री विजयवर्गीय ने दीप जलाकर समिट के दूसरे सत्र की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने सीएम मोहन यादव की सरकार की ओर से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इस समिट के माध्यम से प्रदेश में निवेश की बारिश हो रही है।

2047 तक मध्य प्रदेश में 60% अर्बनाइजेशन का लक्ष्य

कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर राज्य में हो रहे विकास की दिशा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 1983 में मध्य प्रदेश में सिर्फ 17 प्रतिशत अर्बनाइजेशन था, जो अब बढ़कर 25 प्रतिशत हो चुका है। उन्होंने अनुमान जताया कि 2047 तक यह अर्बनाइजेशन का हिस्सा 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, जिससे राज्य के विकास में तेजी आएगी।

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के लिए विशेष इको-सिस्टम का निर्माण

मंत्री विजयवर्गीय ने प्रदेश के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को एक ग्रीन और विकसित राज्य बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक पूरा इको-सिस्टम तैयार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां चल सकें और प्रदूषण में कमी आ सके।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close