विकास शिक्षा अधिकारी को कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

गोटेगांव
स्थानीय मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील शाखा द्वारा विभिन्न मांगों के संदर्भ में प्रभारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीईओ उमाशंकर छिरा को एक ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कर्मचारी संघ ने उल्लेखित करते हुए मांग की हैकि विकास खंड के अंतर्गत आनेवाले शिक्षकों ने शासन के द्वारा 7वे वेतनमान का 75%एरियर जो कि कोरोना महामारी के कारण रोका गया था शासन ने अब शेष एरियर की राशि के आदेश दे दिये गये इसके पूर्व 25% की एरियर की राशि कुछ संकुलो मे प्रदान की गई,परन्तु बहुत से संकुलो में किसी भी प्रकार का एरियर नही दिया गया इसके पूर्व के भी एरियर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही से आज तक नहीं हो सके इसके अलावा बहुत से शिक्षकों का वेतन निर्धारण कार्यालय द्वारा नहीं कराया गया जिसकी वजह से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है जिसे तत्काल कराए जाने के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, या जून 2021 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनके प्रकरण तुरंत पूर्ण कराए जाए ताकि उन्हें सेवानिवृत्त होने पर तत्काल लाभ प्रदान हो सके, एरियर की राशि होली त्योहार के पूर्व प्रदान की जावे,ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी बृजेन्द्र. वर्मा,संतोष सोनी,बी.डी रजक,राजेन्द्र सोनी,जगदीशह सोनी वीरेन्द्र छिरा सहित समस्त पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे।
सीताराम रजक की रिपोर्ट


