माँ भवानी की मूर्ति की स्थापना हुई संपन्न

नरसिंहपुर से नितिन राय की रिपोर्ट
नरसिंहपुर पिपरिया मवई मे माता खेरमाई माता की नवीन माड़िया मे माँ भवानी की मूर्ति स्थापित कर जवारे बोय गये ज्योतिष उमाशंकर चौबे पंडित देवेंद्र महाराज बलराम महाराज एवं ब्रजेश महाराज के द्वारा माँ भवानी के साथ भैरव बाबा की प्रतिमा का पुजा अर्चन कर विराजमान कराया गया आपको बता दे की महुआखेड़ा से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माता खेरमाई का कार्य पिछले 2 सालो से चल रहा था लेकिन इस वर्ष चैत्र नवरात्र के आते माड़िया का निर्माण कार्य संपन्न हुआ महुआखेड़ा निवासी साहब सिंह लोधी के देख रेख मे माड़िया कों बनवाया गया है जिससे ग्राम में खुशहाली का माहौल बना माता की कृपा सभी पर बनी रहे इसी उद्देश्य माता की स्थापना कराई गई कार्यक्रम में शामिल रहे सूरज पटैल ,नरेन्द्र सिंह लोधी, अशोक पटैल, सुन्दर सिंह,राकेश लोधी,चंद्रभान पटैल एवं ग्राम वाशियों का पूरा सहयोग रहा है कोविड 19 की गाइडलाइन कों ध्यान मे रखते हुई कार्यक्रम को सफल बनाया


