मध्यप्रदेश

जावरा में एक महीने बाद खुली सब्जी मंडी, खरीदारों के नहीं पहुंचने से जमीन छू रहे सब्जियों के भाव

 

जावरा से नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट 

 

जावरा मे सब्जी मंडी को करीब एक माह बाद मंगलवार सुबह खोला गया,शनिवार एवं रविवार को कोरोना कर्फ्यू के कारण सब्जी मंडी बंद रहेगी मंगलवार को जब एक महीने बाद सब्जी मंडी खुली तो खरीदार ही नहीं पहुंचे जिससे सब्जियों के भाव जमीन को छूते नजर आए आइए आपको बताएं सब्जियों के भाव गिलकी ₹25 रू किलो तो भी तरोई ₹25 रू किलो रही तो वहीं चावला फली ₹30 और टमाटर ₹15 रू किलो बिके भिंडी ₹20 पालक ₹20 टोकरी रू बिकी हरी मिर्ची ₹25 रू किलो हरा धनिया ₹20 तो शिमला मिर्च ₹60 तो आलू ₹12 अरवी ₹30 नींबू र80 रू किलो बिका तो वहीं प्याज 10 से 20 सुरजना की फली ₹30 रू किलो बिकी सब्जी मंडी में सबसे कम आलू और प्याज के भाव रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close