इंदौर। जीवन रक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालो पर कार्यवाही तेज ,पुलिस कर रही है लगातार कार्रवाई
कालाबाजारी करने वालो पर लग रही रासुका,सोशल नेटवर्किंग साइट पर पुलिस की निगाह

रिपोर्टर : सतीश शर्मा
जीवन रक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालो पर कार्यवाही तेज
पुलिस कर रही है लगातार कार्रवाई
कालाबाजारी करने वालो पर लग रही रासुका
सोशल नेटवर्किंग साइट पर पुलिस की निगाह
इंदौर। कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारी ने दस्तक दे दी है और लगातार ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं ब्लैक फंगस बीमारी में लगने वाली दवाइयां काफी महंगी है और उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके चलते ब्लैक फंगस की दवाई की कालाबाजारी की संभावना बनी हुई है इसको लेकर पुलिस सतर्क नजर आ रही है।
गौरतलब है कि जिन व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण हुआ है उन्हें बीमारी के दौरान जो स्ट्राइड दी गई थी उसी के चलते अब इन मरीजों में ब्लैक फंगस बीमारी के लक्षण देखने को मिल रहे हैं यह बीमारी आंखों और साइनस पर प्रभाव डाल रही है वर्तमान स्थिति बनी हुई है उसको देखते हुए ब्लैक फंगस की दवाइयां मार्केट कमी देखी जा रही है इसी के चलते कुछ कालाबाजारी इस फ्लैट फंगस बीमारी के इंजेक्शन ब्लैक करने की फिराक में है पुलिस का कहना है कि हम लगातार सोशल मीडिया पर निगाह रखे हुए हैं और यदि इस तरीके का कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पहले भी नकली इंजेक्शन कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है और आप ब्लैक फंगस बीमारी के इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर निगाह है।



