ख़त्म हुआ PM किसान योजना की 19वीं किस्त का इंतजार! फिर खाते में जमा होंगे ₹2000, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, जानें क्यों?

ताजा ख़बरें देश ब्रेकिंग न्यूज़

PM Kisan 19th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। यह राशि तीन किस्तों में 2,000 रुपये हर 4 महीने में सीधे किसानों के खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक ज़मीन हो और वे भारत के नागरिक हों। अब तक इस योजना की 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और 19वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है।

पीएम मोदी 19वीं किस्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के 2,000 रुपये की राशि जारी करेंगे। यह राशि 9.30 करोड़ किसानों के खातों में भेजी जाएगी। हालांकि, योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी, भू-सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक करवा लिया है।

क्या आप भी हैं योजना के लाभार्थी? जानें कैसे चेक करें अपना नाम

  1. पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘Farmer Corner’ में जाकर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
  3. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरें।
  4. ‘Get Report’ पर क्लिक करें, और देखें क्या आपका नाम लाभार्थी सूची में है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

  • संस्थागत भूमिधारक किसान
  • संवैधानिक पदों पर कार्यरत या रहे हुए किसान परिवार
  • सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के सदस्य
  • पेशेवर निकायों के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आदि
  • 10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगी

कैसे करें eKYC?

  1. पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं और ‘eKYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  2. अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर डालें।
  3. ओटीपी के जरिए सत्यापन करें और प्रक्रिया पूरी करें।

यह योजना किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बन चुकी है, और समय पर लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि किसान सभी शर्तों को पूरा करें।