अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

अमानगंज । जेके सीमेंट कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन दर्जन लोगों से 15-15 हजार की ठगी।

मो0 जाफिर अली की रिपोर्ट

 

अमानगंज – नगर अमानगंज में जेके कंपनी के नाम से फ़र्जी ऑफिस खोल कर युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से से 15-15 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर तीन आरोपियों को पकड़ा है। पन्ना जिले के अलावा सतना छतरपुर दमोह जिले के युवाओं को बनाया जा रहा था ठगी का शिकार।अमानगंज के अंधरखुआ मोड़ के पास दोपहर को पुलिस ने अचानक कार्यवाही करते हुये जेके सीमेंट के फर्जी ऑफिस पर पहुँचकर छापा मारा और ऑफिस में कार्य कर रहे कर्मचारियों को उठाकर अमानगंज थाने लाई।जहा जानकारी प्राप्त हुई कि यह आरोपी जेके सीमेंट कंपनी देवरा में नौकरी दिलाने के बहाने क्षेत्र एवं आसपास के जिले के लोगों को अपना ठगी का शिकार बनाते थे। इन्होंने युवाओं से सुपर विजन की नौकरी के पद पर नियुक्तियां दिए जाने के लिए पैसा लिया था। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से दो फोर व्हीलर गाड़ियां एक गाड़ी का नंबर MP 21CA8849 है वही दूसरी गाड़ी का नम्बर MP21CA7316 है। इन ठगों द्वारा 34 युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया गया था।वही कुछ परिजनों ने अमानगंज थेन में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने कार्यवाही करते हुये आरोपियों को ऑफिस से उठाया कार्रवाई देर रात तक जारी रही जिसमें 34 बेरोजगारी व उनके ठग जाल हस्ताक्षर 15000-15000 रुपए दे चुके थे ठगी के शिकार युवाओं ने बताया कि अरोरा सर, दुवेदी सर और त्रिपाठी सर जिनमे से एक विजराघवगढ़,एक कटनी और एक ग्वालियर से कनेक्शन रखते है।जिसमे से एक आरोपी अपने आप को भाजपा का मण्डल अध्यक्ष बता रहा था।वही ठगे गए युवाओ ने बताया कि निशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने नगद व एकाउंट के माध्यम से पैसा लिया गया था। वही युवाओ का कहना है कि आज के बाद हम सरकारी या प्राइवेट नोकरी के आवेदन के लिये भी 100 बार सोचेंगे और हमारे देश के बेरोजगार युवाओं से कहूंगा कि अगर घर मे खेती पाती है तो वो कर लेना लेकिन नोकरी के लिये किसी को पैसे न देना।
वही आज देर शाम तक सभी युवा अपने -अपने पैसे लेने के लिये देर तक थाने परिसर में ही बैठे रहे।वही किसी तरह युवाओं का पैसा आरोपी के द्वारा दिलवाया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close